Home Box OfficeTuesday Box Office:मंगलवार को खूब चमकी ‘दृश्यम 3’, ‘द पैराडाइज’ का बिगड़ा खेल, जानें- ‘द वन’- ‘हनुमान अंश’ का हाल

Tuesday Box Office:मंगलवार को खूब चमकी ‘दृश्यम 3’, ‘द पैराडाइज’ का बिगड़ा खेल, जानें- ‘द वन’- ‘हनुमान अंश’ का हाल

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की हिट फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ की आखिरी कड़ी ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लून’ डंके की चोट पर वीकडेज में नोट कूट रही है. पहले मंडे को इस फिल्म ने कमाई में मंदी के बाद शानदार कलेक्शन किया. वहीं  सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का रिलीज के दूसरे हफ्ते में आते ही बंटाधार हो गया है. हनुमान अंश की रफ्तार भी अब 9वें हफ्ते में एंट्री करने के बाद थमती दिख रही है. चलिए यहां जानते हैं इन सभी फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

दृश्यम 3 ने पहले मंगलवार को कितनी की कमाई?
अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और ईशिता दत्ता की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद इसने पहले मंडे को भी 21 करोड़ की कमाई की.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 19 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 5 दिनों का नेट कलेक्शन अब 216.50 करोड़ रुपये हो गया है.

द वन ने दूसरे मंगलवार कितना कलेक्शन किया?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने दूसरे वीकेंड तक तो ठीक कमाई की लेकिन दूसरे मंडे को इसका बॉक्स ऑफिस गणित गड़बड़ा गया है और रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को इसने महज 95 लाख रुपये कमाए. लेकिन दूसरे मंगलवार इसकी कमाई में तेजी देखी गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द वन ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को ‘द वन’ ने 1.20 करोड़ कमाए हैं.
  • जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई अब 64.25 करोड़ रुपये हो गई है.

 द पैराडाइज ने दूसरे मंगलवार कितने करोड़ कमाए?
नानी की ‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. बता दें कि इस फिल्म ने अपने दूसरे मंडे यानी रिलीज के 12वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया था.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 0.93 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ भारत में ‘द पैराडाइज’ की 13 दिनों की नेट कमाई अब 117.13 करोड़ रुपये हो गई है.

हनुमान अंश ने नौंवे मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
डिवोशनल ड्रामा ‘हनुमान अंश’ की कमाई में 9वें मंडे को काफी मंदी देखी गई और ये लाखों में सिमट गई. बता दें कि ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 60वें दिन यानी नौंवे सोमवार को 75 लाख रुपये कमाए थे.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 61वें दिन यानी नौंवे मंगलवार को 1 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसके बाद नीम करौली बाबा पर बनी इस फिल्म की भारत में 61 दिनों की नेट कमाई अब 326.48 करोड़ रुपये हो गई है.

 



Source link

You may also like

Leave a Comment