Home Box OfficeDrishyam 3 की दुनियाभर में बल्ले-बल्ले! अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर की कमाई ने चौंकाया, हुआ धांसू कलेक्शन

Drishyam 3 की दुनियाभर में बल्ले-बल्ले! अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर की कमाई ने चौंकाया, हुआ धांसू कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दृश्यम 3 (Drishyam 3) की बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई जारी है। गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आज सात दिन पूरे कर लिए हैं।

अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और बॉक्स ऑफिस पर मूवी रिलीज हुई तो टिकट विंडो पर इसका जलवा देखने को मिला। मूवी ने मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया था।

50 करोड़ के ऊपर थी ओपनिंग

पहले दिन इसे बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ की ओपनिंग मिली थी जबकि दूसरे दिन कमाई 53.50 करोड़ पर आकर टिकी। इसके बाद तीसरे दिन कलेक्शन 61 करोड़, चौथे दिन 21 करोड़ और फिर पांचवे दिन 19 करोड़ रुपये रहा।

Drishyam (4)

वहीं छठवें दिन दृश्यम: द कन्क्लूजन ने अभी तक 3 लाख रुपये कम लिए हैं। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 216.53 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी ये पीछे नहीं है।

कितना रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

वर्ल्डवाइड दृश्यम 3 ने 341.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से अगर अनुमान लगाया जाए तो दृश्यम 3 अपने पहले हफ्ते में बड़ी आसानी से 400 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लेगी।

Drishyam (3)

बता दें कि ‘दृश्यम 3’ साल 2015 में आई फिल्म का सीक्वल है। इसे अभिषेक पाठक ने को-राइट, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है जबकि पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। दूसरा पार्ट साल 2022 में ‘दृश्यम 2’ के नाम से आया था। फिल्म में अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने काम किया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment