Home Viral‘वंदे मातरम-जय श्रीराम बोलने वालों का ही वोट चाहिए मुझे’ मिर्जापुर से BJP विधायक रत्नाकर मिश्रा का वीडियो वायरल – Mirzapur BJP MLA Ratnakar Mishra Rejects Votes From Country Traitors And Ram Drohis In Viral Video lclam

‘वंदे मातरम-जय श्रीराम बोलने वालों का ही वोट चाहिए मुझे’ मिर्जापुर से BJP विधायक रत्नाकर मिश्रा का वीडियो वायरल – Mirzapur BJP MLA Ratnakar Mishra Rejects Votes From Country Traitors And Ram Drohis In Viral Video lclam

by BollywoodNewsAndMovie


उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रत्नाकर मिश्रा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने देशद्रोहियों और राम-द्रोहियों का वोट लेने से साफ इनकार कर दिया है. 

राम-द्रोहियों के वोट से अशुद्ध होगी ईवीएम

मिर्जापुर नगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा ने यह बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है और वे किसी भी राम-द्रोही या देशद्रोही का वोट नहीं चाहते. विधायक के अनुसार, यदि ऐसे लोग एक भी वोट डाल देंगे तो उनकी ईवीएम अशुद्ध हो जाएगी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है. 

भारत माता की जय बोलने वालों का चाहिए समर्थन

बीजेपी विधायक ने अपनी शर्त रखते हुए कहा कि उन्हें केवल उन्हीं लोगों का वोट चाहिए जो भारत माता की जय, जय श्री राम और वंदे मातरम बोलते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भारत माता को नहीं मानता, उसका वोट उन्हें नहीं चाहिए. अल्पसंख्यकों पर बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि यदि वे राम भक्त होंगे और भारत माता की पूजा करेंगे, तो ही उनका वोट स्वीकार है. 

दिल्ली प्रदर्शन पर विदेशी साजिश का आरोप

रत्नाकर मिश्रा ने उन लोगों पर कड़ा हमला बोला जो भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करते हैं. उन्होंने कहा कि यहां का खाना खाकर देश के खिलाफ गाने वालों का समर्थन नहीं चाहिए। इसके साथ ही, दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने इसे विदेशियों की साजिश करार दिया और आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment