एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) समीक्षको के साथ-साथ दर्शकों को भी बहुत ही पसंद आ रही है। फिल्म को घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली थी और देखते ही देखते कमाई के मामले में अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था।
जेलर 2, नई नवेली के आने से मूवी की कमाई जरूर गिरी थी, लेकिन अब दशहरे के मौके पर दृश्यम 3 ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी कर दी है। मूवी की दशहरा के मौके पर कितनी कमाई बढ़ी है, नीचे डिटेल्स में देखें आंकड़ें।
दशहरे पर दृश्यम 3 की दोगुनी हुई कमाई
सोमवार को 18वें दिन लगभग 3.50 करोड़ की कमाई करने वाली दृश्यम 3 (Drishya 3 Collection) की कमाई में मंगलवार को काफी उछाल देखने को मिला है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19वें दिन अजय देवगन, श्रिया सरन स्टारर दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 6.51 करोड़ की कमाई की है। ये मूवी की सिंगल डे कमाई है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का नेट कलेक्शन 19 दिनों में 357 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन के मामले में सस्पेंस थ्रिलर (Suspense Thriller) फिल्म 427.72 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

600 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है दृश्यम 3
अजय देवगन-जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat)स्टारर फिल्म दृश्यम 3 जितनी स्पीड से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भाग रही है, उससे दोगुनी रफ्तार फिल्म की वर्ल्डवाइड और ओवरसीज मार्केट में है। इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर अब तक 556.22 करोड़ की कमाई कर ली है। ओवरसीज मार्केट में मूवी की कमाई 128.50 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

दृश्यम 3 को सबसे ज्यादा पसंद मिडिल ईस्ट कंट्रीज में किया जा रहा है। जहां ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इसके अलावा मूवी का प्रदर्शन कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम में भी काफी अच्छा है। यह अकेली ऐसी फिल्म है, जिसने ओपनिंग डे पर नॉर्थ अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब सबको फिल्म के 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार है।
