Home Box OfficeRamayana Advance Collection: टिकट काउंटर खुलते ही क्रेजी हुई ऑडियंस, फिल्म की कमाई उड़ा देगी होश!

Ramayana Advance Collection: टिकट काउंटर खुलते ही क्रेजी हुई ऑडियंस, फिल्म की कमाई उड़ा देगी होश!

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक फिल्म रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) के लिए सिनेमाघरों के टिकट काउंटर खुल गए हैं और महज 24 घंटे के अंदर ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने की पहल कर दी है।

4000 करोड़ी रामायण (Ramayana) को लेकर दुनियाभर में बज है। ऐसे में लोगों को यह भी जानने की उत्सुकता है कि आखिर भारी-भरकम बजट में बनने वाली यह फिल्म कितना कमाएगी? फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन चाहे जो भी हो, लेकिन पहले दिन फिल्म धांसू कमाईकर सकती है।

एडवांस बुकिंग में रामायण का तूफान

ऐसा हम नहीं, बल्कि फिल्म की शुरुआती एडवांस बुकिंग से हुई कमाई बता रही है। दरअसल, दशहर के दिन भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही धड़ाधड़ टिकटें बुक हो गईं। एक दिन के अंदर ही फिल्म की करीब 92 हजार से ज्यादा टिकटें बुक की जा चुकी हैं और कमाई करोड़ों में पहुंच गई है।

Ranbir Kapoor

करोड़ों में हुई फिल्म की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज से 15 दिन पहले रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और पहले दिन फिल्म के लिए फिल्म का कलेक्शन आसमान छू रहा है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म की एक दिन में 92,659 के करीब टिकटें बिक चुकी हैं और यह नंबर तेजी से भाग रहा है। इस फिल्म ने अभी तक 5.44 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है। 

रामायण की स्टार कास्ट

रामायण पार्ट 1 यानी रामायण: द राइज ऑफ लीजेंड (Ramayana: The Rise of Legend) भगवान श्रीराम की महागाथा को बड़े पर्दे पर पेश करने जा रही है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म का निर्देशन किया है और इस कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज नजर आएंगे।

 

राम की भूमिका में रणबीर कपूर हैं, सीता माता का रोल साई पल्लवी निभा रही हैं, वहीं यश रावण बने हैं। इसके अलावा कई और सितारे अहम भूमिका निभाएंगे जिनकी लिस्ट यहां है… 

  • रवि दुबे- लक्ष्मण
  • सनी देओल- हनुमान
  • रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा
  • लारा दत्ता- कैकेयी
  • शीबा चड्ढा- मंथरा
  • अरुण गोविल- दशरथ
  • कुणाल कपूर- इंद्रदेव

आपको बता दें कि रामायण पार्ट 2 अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी। वहीं, पार्ट 1 को भारत में पेड प्रिव्यू के साथ रिलीज कर दिया जाएगा। 





Source link

You may also like

Leave a Comment