Home Box OfficeHanuman Ansh BO: 75वें दिन हनुमान अंश ने पार किया 450 करोड़ का जादुई आंकड़ा, लेकिन कैसे ‘दृश्यम 3’ ने बिगाड़ा खेल?

Hanuman Ansh BO: 75वें दिन हनुमान अंश ने पार किया 450 करोड़ का जादुई आंकड़ा, लेकिन कैसे ‘दृश्यम 3’ ने बिगाड़ा खेल?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Hanuman Ansh Day 75 Box Office Collection: इन दिनों बॉलीवुड में भक्ति फिल्मों का खुमार छाया हुआ है. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है. दिवाली के शुभ अवसर पर फिल्म रिलीज होने जा रही है और 15 दिन पहले से ही इसकी एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है. अब रामायण बॉक्स ऑफिस पर कौन सा नया इतिहास रचती है ये तो अगले महीने पता चलेगा. लेकिन बड़े बजट की ग्रैंड फिल्मों के बीच 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश भारतीय सिनेमा के इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा चुकी है.

नई दिल्ली. ‘हनुमान अंश’ उन चंद फिल्मों में शुमार है जो ढाई महीने बाद भी थिएटर में लगी हुई हैं. इन दिनों जब हर हफ्ते एक नई फिल्म रिलीज होती है, ऐसे में ढाई महीने तक थिएटर में किसी फिल्म का लगा रहना अपने आप में एक उपलब्धि है. 7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश ने 75 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. विशाल चतुर्वेदी की ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में तेजी से ऊपर बढ़ते हुए नंबर 2 पर पहुंच गई थी, लेकिन ‘दृश्यम 3’ ने सारा खेल बिगाड़ दिया.

‘हनुमान अंश’ को 4 नौसिखियों ने मिलकर बनाया था. विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली और तीन नए-नवेले प्रोड्यूसर्स ने फिल्म में अपना सबकुछ झोंक दिया. 21 साल की अनुप्रिया नागर ने अपने विश्वास और जिंदगी पर की कमाई के साथ हनुमान अंश पर भरोसा जताया और उनके उसी भरोसे ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया.

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेल रही है. रिलीज के 75 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म की कमाई जारी है. बीते मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर हनुमान अंश की रिलीज का 75वां दिन था. ढाई महीने बाद भी नीम करौली बाबा पर बनी ये फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. 75वें दिन भारत में 490 शोज के जरिए 0.62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 75वें दिन ‘हनुमान अंश’ के हिंदी वर्जन का दबदबा देखने को मिला. हिंदी में फिल्म ने 483 शोज से 0.61 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया. वहीं, तेलुगु वर्जन का यह 12वां दिन था और इस भाषा में 7 शोज से फिल्म ने 0.01 करोड़ रुपये कमाए.

‘हनुमान अंश’ ने भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 402.08 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 340.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. देश के साथ ही फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पांस मिला है.

ओवरसीज मार्केट से फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 48.60 करोड़ रुपये हो चुका है. इसे भारत की कमाई के साथ जोड़ने पर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 450.68 करोड़ रुपये जा पहुंचा है. 2 करोड़ की लागत से बनी हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है.

‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के बाद पहले तीन दिनों में महज 10 लाख, 20 लाख और 30 लाख रुपये की कमाई की थी, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया का जबरदस्त फायदा मिला. देखते ही देखते शोभिनव सत्य की फिल्म ने कीर्तिमान हासिल कर लिया.

‘हनुमान अंश’ इस साल आई कई बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ते हुए साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई. 450 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करते ही शोभिनव सत्य स्टारर फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई.

IMDb की लिस्ट के अनुसार हनुमान अंश ने 450 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर ‘बॉर्डर 2’ को पीछे छोड़ दिया. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी, लेकिन 2 अक्टूबर को रिलीज हुई दृश्यम 3 ने इसका खेल बिगाड़ दिया. अजय देवगन और तब्बू की फिल्म फ्रेंचाइजी के आखिरी पार्ट ने वर्ल्डवाइड 556.37 करोड़ की कमाई कर ली है.

इस ताबड़तोड़ कलेक्शन के साथ ‘दृश्यम 3’ इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘धुरंधर 2’ है. ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1778.5 करोड़ की कमाई की. दूसरे नंबर पर 536.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘दृश्यम 3’ है. ‘हनुमान अंश’ ने 450.8 करोड़ की कमाई के साथ तीसरा स्पॉट हासिल किया.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment