Home Box OfficeBox Office Collection Jailer 2 Nears 350 Crore As Prahaar And Nayyi Naveli See Decline – Entertainment News: Amar Ujala

Box Office Collection Jailer 2 Nears 350 Crore As Prahaar And Nayyi Naveli See Decline – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie




बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों का मेला लगा हुआ है। एक तरफ साउथ की बड़ी फिल्में हैं, तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की फिल्में भी अपना दबदबा कायम करने की कोशिश कर रही हैं। जानिए इन सभी फिल्मों ने आज शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है। 





Box Office Collection Jailer 2 Nears 350 Crore As Prahaar And Nayyi Naveli See Decline

दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया


क्या लाखों में पहुंची ‘दृश्यम 3’ की कमाई? 

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। आज शुक्रवार को इसने खबर लिखे जाने तक 87 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 362.72 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 563.02 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 


Box Office Collection Jailer 2 Nears 350 Crore As Prahaar And Nayyi Naveli See Decline

प्रहार
– फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms


‘प्रहार’ का कलेक्शन 

  • राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘प्रहार’ रिलीज के चंद दिनों में ही ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है।
  • फिल्म को रिलीज हुए महज 8 ही दिन हुए हैं, लेकिन इतने ही दिनों में इसकी कमाई लाखों में गिर गई है।
  • आज शुक्रवार को इसने महज 38 लाख की कमाई की है।
  • वहीं फिल्म ने कुल 17.53 करोड़ की कमाई की है। 


Box Office Collection Jailer 2 Nears 350 Crore As Prahaar And Nayyi Naveli See Decline

फिल्म ‘नई नवेली’ में यामी गौतम
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘नई नवेली’ की गिरी कमाई

एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ भी खास प्रभावित नहीं कर पाई है। इसकी कमाई भी अब लाखों में गिर चुकी है। आज शुक्रवार को इसने भी महज 36 लाख की कमाई की है। इसी के साथ ‘नई नवेली’ ने भारत में कुल 22.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 


Box Office Collection Jailer 2 Nears 350 Crore As Prahaar And Nayyi Naveli See Decline

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2
– फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures


‘जेलर 2’ का दबदबा बरकरार

  • रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों सबसे अच्छा परफॉर्म कर रही है।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।
  • आज शुक्रवार को इसने 8.99 करोड़ का कलेक्शन किया है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 343.34 करोड़ हो गया है।
  • फिल्म जल्द ही 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
  • वहीं ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड 606.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे: क्या अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अभिनेत्री? आरव के साथ छुट्टियां बिताते देख चौंके फैंस




Source link

You may also like

Leave a Comment