Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘आलू की बोरी’ कहकर माही विज ने उड़ाया आम्रपाली दुबे का मजाक, भड़के फैंस, बोले- ‘ये तो बॉडी शेमिंग है’

Bigg Boss 20: ‘आलू की बोरी’ कहकर माही विज ने उड़ाया आम्रपाली दुबे का मजाक, भड़के फैंस, बोले- ‘ये तो बॉडी शेमिंग है’

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली. बिग बॉस 20 के घर में रिश्ते बनते-बिगड़ते देर नहीं लगती. कभी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव होता है तो कभी आपसी बातचीत ही नए विवाद की वजह बन जाती है. इन दिनों माही विज और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच की तनातनी चर्चा में है. शो के हालिया एपिसोड में माही ने आम्रपाली के गेम पर सवाल उठाते हुए ऐसा शब्द कह दिया, जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. अब यूजर्स और भोजपुरी क्वीन के फैंस माही के बिहेवियर को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

आम्रपाली दुबे के फैंस को माही विज का ये कॉमेंट पसंद नहीं आया.

दरअसल, बेडरूम एरिया में माही विज दूसरे घरवालों के साथ बैठकर बातचीत कर रही थीं. इस दौरान चर्चा आम्रपाली दुबे के खेल और घर में उनके योगदान पर पहुंच गई. माही ने भोजपुरी एक्ट्रेस के गेम को खास अहमियत नहीं दी और कहा कि उनका अपना कोई गेम नहीं है. इसी बातचीत के बीच उन्होंने आम्रपाली के लिए ‘आलू की बोरी’ शब्द का इस्तेमाल किया.

आम्रपाली दुबे के फैंस भड़के

माही का यह कॉमेंट अब उनके लिए परेशानी की वजह बन गया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस भाषा पर आपत्ति जताई है. आम्रपाली दुबे के फैंस का कहना है कि किसी कंटेस्टेंट के खेल की आलोचना करना अलग बात है, लेकिन उसके लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल करना सही नहीं है. कुछ लोगों ने माही की टिप्पणी को बॉडी शेमिंग से जोड़कर भी देखा है.

पहले आम्रपाली को कहा था ‘मोटी’ और ‘गोलगप्पा’

आम्रपाली को लेकर माही की यह कॉमेंट इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इससे पहले भी वह उनके लिए ‘मोटी’ और ‘गोलगप्पा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुकी हैं. ऐसे में आम्रपाली दुबे के के फैंस माही के रवैये पर नाराजगी जाहिर कर रहे है.

बेटी तारा को याद कर भावुक हुईं माही

वहीं, लेटेस्ट एपिसोड में अरिश्फा खान के साथ झगड़े के बाद माही अपनी बेटी तारा को याद करके भावुक हो गईं. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में बेटी की अहमियत सबसे ज्यादा है और उनकी दुनिया उसी के आस-पास घूमती है. इसी दौरान माही ने जय भानुशाली से अपने तलाक के बारे में भी बात की. उन्होंने दावा किया कि कोर्ट में जज ने उनसे चार बार एलिमनी लेने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. माही के मुताबिक, वह जानती थीं कि जय ने पैसे कमाने के लिए कितनी मेहनत की है.

विज्ञापन

जय ने माही के लिए किया खास पोस्ट

इस एपिसोड के बाद जय भानुशाली ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर माही को मजबूत बने रहने का संदेश दिया. इस तरह बिग बॉस के घर में माही एक ओर अपने कॉमेंट को लेकर विवादों में हैं, तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment