
अरिश्फा सफाई देती हैं । यंग काजी से कहते हैं- ये बच्चा बेचने वाली मत बोलो ये अच्छा नहीं लगता है। काजी इन बातों का मजाक उड़ाते हुए गाते हैं- अम्मा देख हां देख तेरा मुंडा बिगड़ा जाए। काजी कहते हैं- ये सब मजाक है इतना सीरियली मत लो, ये सब में कोई बच्चा बेचने वाली बात थोड़े न है।
अरिश्फा बोलीं- इनडायरेक्टली मेरी हाइट मेरी पढ़ाई पर कॉमेंट करते हैं
लव अरिश्फा से कहती हैं- ये जो तूने बच्चे बेचने वाली कहा उससे दिक्कत है। इसपर अरिश्फा ने कहा कि जब ये लोग हील्स, 4 ईंच, हॉर्लिक्स ये सब कहते हैं तब कोई क्यों नहीं बोलता, ये लोग तो इनडायरेक्टली मेरी हाइट मेरी पढ़ाई पर कॉमेंट करते हैं।
आम्रपाली बोलीं- ये डेढ़ फुटिया मुझे क्या फुटेज देगी
आम्रपाली कहती हैं, ‘ऐसा लग रहा है कि किसी ने इसको बाहर से ये सिखाकर भेजा है कि बिना किसी बात के बस लड़ाई करो या फिर लड़ना ही इसका स्वभाव है। मैं 71 mm पर दिख चुकी हूं, 65 फिल्में कर चुकी हूं लेकिन मैं उस गुरूर में नहीं रहती कि मैंने ये किया। ये कहती है कि मुझे इससे फुटेज मिलता है, मुझे इसकी जरूरत नहीं, ये डेढ़ फुटिया मुझे क्या फुटेज देगी। इसे कुछ नॉलेज वाली चीजें देखनी चाहिए, डिस्कवरी देखना चाहिए, कुछ न्यूज पढ़ना चाहिए, इसे ये सब समझने की जरूरत है।’
‘मुझे इस उम्र में सिर्फ मदरहुड आता है’
आम्रपाली कह रही हैं, ‘मुझे इस उम्र में सिर्फ मदरहुड आता है, चाहे यंग हो या तू हो। मैं उस ऐज पर हूं कि मुझे बस सबमें बच्चा ही दिखता है। वही अरिश्फा लेडीज़ वॉशरूम में यंग के टॉयलेट जाने पर सवाल उठाती हैं। वहीं आम्रपाली इस बात पर उन्हें काटती हैं। अब आम्रपाली अरिश्फा को वॉशरूम में आधे घंटे बिताने को लेकर उठाती हैं तो वो कहती हैं- मैं आधे घंटे नहीं रहती, 15-20 मिनट रहती हूं बस। वहीं घर के मेल मेंबर्स हंस पड़ते हैं और कहते हैं- पूरा देश देख रहा है।
स्काउट लव के साथ वर्कआउट वाली जगह पर
इसके बाद एक बार फिर से स्काउट लव के साथ वर्कआउट वाली जगह पर दिख रहे हैं जिन्हें देखकर यंग नाराज हो जाते हैं। आम्रपाली और यंग मिलकर स्काउट के इस एटिट्यूड पर बातें करते हैं। फाइनली यंग को लव की बात से गुस्सा आ जाता है और वह उठकर निकल जाते हैं।
काजी माही से कहते हैं- आप खरीद ही लो
काजी माही से कहते हैं- आप खरीद ही लो आम्रपाली जी से। वहीं आम्रपाली उदिति माही के खिलाफ बातें कर रही हैं। कनिका और गुल्लू आपस में मस्ती करते हैं।
काजी को मिला उनके माता-पिता का मेसेज
इसके बाद ‘बिग बॉस’ घरवालों को उनके अपनों के भेजे मेसेज के बारे में बताते हैं जिसे सुनकर घरवाले खुश हो जाते हैं। हालांकि, इसके साथ ट्विस्ट है। घर के एक-एक कंटेस्टेंट को बिग बॉस सामने आने को कहते हैं और उन्हें दो ऑप्शन देते हैं। इनमें से एक ऑप्शन ये था कि वे या तो काजी की कैसेट तोड़ें और एक एक्ट्रा लाइप लाइन पा लें और दूसरा ये की काजी परिवार के मेसेज वाली कैसेट चलाएं और उनके घर से आई फोटो दिखाएं। मनीष सामने आते हैं और काजी के लिए उनके अपनों का भेजा मेसेज को उन्हें सुनाने वाला ऑप्शन चुनते हैं। इसके बाद काजी के माता-पिता का मेसेज उन्हें सुनाया जाता है, जिसे सुनकर वे भावुक हो जाते हैं।
गुल्लू ने सुनाया कनिका का मेसेज
इसके बाद गुल्लू के हाथ आता है कनिका का मेसेज और ऑडियो। गुल्लू पहले तो कहते हैं कि वो यहां खेलने आए हैं इसलिए कैसेट तोड़ देंगे लेकिन वे फाइनली कनिका के पापा का मेसेज प्ले करना सिलेक्ट करते हैं। ये सुनकर कनिका रो पड़ती हैं। गुल्लू कहते हैं कि मैंने तीन रिएलिटी शोज़ अपने दम पर किए हैं और ये चौथा है, ये लाइफलाइन आते-जाते रहेंगे लेकिन गेम में जो खेलता है वो अपने दम पर खेलते हैं। कनिका अपने माता-पिता का मेसेज सुनकर रोती भी हैं और हंसती भी हैं। कनिका को उनकी बहन और भाई से भी मेसेज मिलता है जिसके बाद कनिका गुल्लू को गले लगा लेती हैं। गुल्लू कहते हैं- अरे चौधरन अभी फोटो तो बाकी है। इसके बाद बिग बॉस कनिका से नंबर अपडेट करने को कहते हैं। काजी इसे गुल्लू का गलत डिसीजन बताते हैं।
लव की मां के मेसेज पर रो पड़ीं माही
इसके बाद उदिति के पापा की आवाज आती है और मंच पर यंग हैं। यंग से बिग बॉस पूछते हैं कि उनके पास कितनी लाइफलाइन है तो वो बताते हैं कि एक। अब यंग दोनों ऑप्शन में से क्या चुनते हैं ये अगले एपिसोड में दिखाया जाना है। वहीं लव की मां का मेसेज होती है जिसमें वो माही विज के खिलाफ बोलती हैं। ये बातें सुनकर माही रो पड़ती हैं और कहती हैं कि ऐसा लग रहा है कि बाहर सिर्फ मेरे ही बारे में बातें हो रही हैं।
