अरिशफा खान को बिग बॉस शो में वैसे काफी स्ट्रॉन्गली गेम खेलते देखा है और साथ ही वह बोल्डली अपनी बात रखती हैं। लेकिन अब हाल ही में अरिशफा शो में इमोशनल हो गईं।
बिग बॉस 20 की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जाने वालीं अरिशफा खान काफी इमोशनल हो गईं शो में। दरअसल, आम्रपाली दुबे के पिता का मैसेज आता है और इस दौरान उनके पिता जब उन्हें मैसेज देते हैं तो ना सिर्फ आम्रपाली बल्कि अरिशफा भी इमोशनल हो जाती हैं। अरिशफा को अपने पिता की याद आ जाती है।
आम्रपाली के लिए अरिशफा ने दी लाइफलाइन की कुर्बानी
दरअसल, फैमिली मैसेज टास्क में अरिशफा को एक चीज चुनने का मौका मिलता है कि या तो वह अपनी लाइफलाइन सेव कर लें या फिर आम्रपाली के परिवार के मैसेज वाली कैसेट को तोड़ दें। अरिशफा अपनी एक लाइफलाइन खोकर आम्रपाली के परिवार का मैसेज चला देती हैं।
अरिशफा हुईं इमोशनल
अरिशफा बोलती हैं, ‘सब मेरे खिलाफ हैं, मेरी एक लाइफलाइन भी ली है…मेरे पापा नहीं हैं। मुझे मेरी नानी ने बड़ा किया है और उन्होंने मुझे अच्छी सीख दी है। मैं किसी के घरवालों का मैसेज सुनने का हक नहीं छीनना चाहती।’
अब तक फैमिली टास्क में क्या हुआ
बता दें कि अब तक शो में मनीष अपनी एक लाइफलाइन खोकर काजी तौकीर का फैमिली मैसेज उन्हें देते हैं। गुल्लू भी अपनी लाइफलाइन खोकर कनिका के परिवार का मैसेज देते हैं।
अब बुधवार को बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ ये टास्क होगा और इस टास्क में काफी हंगामे होने वाले हैं।
अरिशफा के बारे में जानें
अरिशफा के बारे में बता दें कि उन्होंने काफी कम उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। उनकी मां अर्शी नाज ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है एक्टिंग करियर में। वहीं उनकी नानी का भी उनकी परवरिश में बड़ा हाथ रहा है। अरिशफा बता चुकी हैं कि शूटिंग की वजह से उनकी पढ़ाई पर काफी असर पड़ा है। इस वजह से उन्होंने रेगुलर स्कूल जाना छोड़ दिया था।
अरिशफा के शोज
अरिशफा ने अपने करियर की शुरुआत शो छल-शह और मात शो से की थी जो कलर्स टीवी पर था। उन्हें पॉपुलैरिटी शो एर वीर की अरदास…वीरा से मिली। इसके बाद वह क्राइम पेट्रोल, उत्तरन, ये है मोहब्बतें, जीनी और जुजू, गंगा और मेरी दुर्गा जैसे शोज में काम कर चुकी हैं।
बौतर लीड एक्ट्रेस काम
अरिशफा ने बतौर लीड रोल स्टार भारत की सीरीज पापा बाय चांस में काम किया था।
