Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ में माही वाले टास्क में बेटी का नाम घसीटने पर बरसे जय भानुशाली, कहा- वो सिर्फ 7 साल की, लिया फैसला – jay bhanushali expressed his anger as daughter tara gets dragged into ex wife mahhi vij bigg boss 20 task

‘बिग बॉस 20’ में माही वाले टास्क में बेटी का नाम घसीटने पर बरसे जय भानुशाली, कहा- वो सिर्फ 7 साल की, लिया फैसला – jay bhanushali expressed his anger as daughter tara gets dragged into ex wife mahhi vij bigg boss 20 task

by BollywoodNewsAndMovie


माही विज के एक्स-हस्बैंड जय भानुशाली ने ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में अपनी बेटी तारा का नाम घसीटे जाने पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा है कि एक पिता के तौर पर यह फैसला लिया है कि वह अब अपने बच्चों को बिग बॉस 20 नहीं देखने देंगे।

Jay Bhanushali expressed his anger as daughter Tara gets dragged
जय भानुशाली बोले मेरे बच्चे बिग बॉस नहीं देखेंगे
‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में माही विज के मुंह से निकले ‘होमब्रेकर’ शब्द पर लव गिल ने खूब बवाल मचाया। इसी लड़ाई में आम्रपाली दुबे ने भी अपना हाथ साफ किया और रोबॉट टास्क के दौरान हदें पार हो गईं। इस टास्क के दौरान रोबॉट चेयर पर बैठे कंटेस्टेंट को रुलाना था और माही विज को रुलाने के लिए कनिका, यंग ने उनकी बच्ची तारा को लेकर बातें की। अब अपनी 8 साल की बच्ची को एक टास्क के लिए ‘बिग बॉस’ में घसीटे जाने पर नाराजगी जाहिर की है और सोशल मीडिया पर पहली बार पोस्ट किया है।

जय भानुशाली ने ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधा है और इसे लेकर चिंता भी जताई है कि ये शो उनके बच्चों पर कितना बुरा असर डाल रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अब वे अपने बच्चों को ‘बिग बॉस 20’ नहीं देखने देंगे। अपनी बातें रखते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है।

‘मेरे बच्चे इसे देख रहे हैं और मुझसे सवाल पूछ रहे हैं’

उन्होंने शो को लेकर किए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे बच्चे इसे देख रहे हैं और मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। आप सभी से निवेदन है कि कृपया मुझे या मेरे बच्चों को इस नेगेटिविटी में न घसीटें, यह पोस्ट मैं जय भानुशाली के रूप में नहीं, बल्कि अपने बच्चों के पिता के रूप में लिख रहा हूं।’