Home Box Officeबॉक्स ऑफिस पर ‘ईठा’ से भिड़ेगी Salman Khan की ‘मातृभूमि’, श्रद्धा कपूर को ‘भाईजान’ ने भेजा खास संदेश

बॉक्स ऑफिस पर ‘ईठा’ से भिड़ेगी Salman Khan की ‘मातृभूमि’, श्रद्धा कपूर को ‘भाईजान’ ने भेजा खास संदेश

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म मातृभूमि आखिरकार सिनेमाघरों का रुख कर रही है। लंबे वक्त से अटकी यह फिल्म अब रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर इस वक्त काफी चर्चा चल रही है। फिल्म के ट्रेलर और गाने आ रहे हैं। वहीं फिल्म की टक्कर सीधे ही श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा से हो रही है।

श्रद्धा को सलमान का खास संदेश 

अब सलमान की ‘मातृभूमि’ जब ‘ईठा’ (Maatrubhumi Vs Eetha) से टकरा रही है, तो हर कोई इसकी बात कर रहा है। श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा पहले से ही अटकी हुई थी। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टली है और अब आखिरकार फिल्म 4 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसी तारीख को सलमान खान ने अपनी फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

Shrsf

अब ऐसे में श्रद्धा की फिल्म के लिए थोड़ी मुसीबत तो भाईजान ने जरूर खड़ी कर दी है, लेकिन इस सबके बीच अब सलमान ने श्रद्धा और उनकी फिल्म को खास संदेश भेजा है या यूं कह लीजिए फिल्म की टीम को सलमान खान ने शुभकामनाएं भेजी हैं।

सलमान ने फिल्म ईठा का पोस्टर शेयर कर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स को टैग करते हुए लिखा, ‘ईठा के लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ अब भले ही सलमान ने बधाई दे दी हो, लेकिन नुकसान तो कहीं ना कहीं दोनों ही फिल्मों को होने वाला है।

मातृभूमि के ट्रेलर ने मचाया धमाल

वहीं हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर (Maatrubhumi Trailer) करीब साढ़े 4 मिनट का है। अमूमन सलमान की फिल्मों के ट्रेलर इतने लंबे नहीं होते हैं, लेकिन सलमान ने अपनी फिल्म के ट्रेलर में कई खास झलकियां दिखाई हैं।

WhatsApp Image 2026-11-12 at 4.53.36 PM

वहीं फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया के साथ यूट्यूब पर भी छाया हुआ है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर ने अपने रिलीज होने के 24 घंटे से भी कम समय में 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज अपने नाम किया है। फिल्म के ट्रेलर को हर तरफ से खूब सराहना मिल रही है, इन सब के बीच सेना के पूर्व सैनिक, सम्मानित सैन्य कर्मी, राजनेता और दर्शक भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।  

मतलब ये उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार सलमान (Salman Khan) की ये फिल्म भले ही देरी से रिलीज हो रही है, लेकिन दर्शकों का प्यार इसे मिल सकता है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि, 10 करोड़ के करीब ओपनिंग कर सकती है। हालांकि ईठा की रिलीज के चलते ये आंकड़ा घट या बढ़ भी सकता है। मातृभूमि को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह समेत कई दूसरे सितारे भी नजर आएंगें।



Source link

You may also like

Leave a Comment