Home Box Office1.8 करोड़ का बजट, 453 करोड़ की कमाई… Hanuman Ansh के बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे, ‘बजरंग बली’ की बरसी कृपा

1.8 करोड़ का बजट, 453 करोड़ की कमाई… Hanuman Ansh के बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे, ‘बजरंग बली’ की बरसी कृपा

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्री नीब करौरी बाबा पर आधारित डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कारिक कमाई की। 10 लाख रुपये से ओपनिंग करने वाली हनुमान अंश ने बजट से 250 गुना मुनाफा कमाया।

अब हनुमान अंश ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विशाल चतुर्वेदी निर्देशित फिल्म ने सिनेमाघरों में 100 दिनपूरे कर लिए हैं। यह विशाल के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही इतिहास रच दिया। ओटीटी से पहले फिल्म बड़े पर्दे पर अपना आखिरी दांव खेल चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर बदली किस्मत

हनुमान अंश की सफलता शॉकिंग रही। पहले दिन 10 लाख और पहले वीकेंड में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाने वाली हनुमान अंश दर्शकों की सराहना और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते ऐसी चमकी की कि उसका रास्ता सनी देओल (Sunny Deol) की बंटारा 1947 समेत कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई।

हनुमान अंश ने दुनियाभर में कितना कमाया?

रिपोर्टेड क्लोजिंग ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में लगभग 343.11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 404.97 करोड़ रुपये रहा। वहीं, ओवरसीज में 48.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन शानदार 453.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

hanuman ansh

कितना है फिल्म का बजट?

बताया जा रहा है कि लगभग 1.8 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म की व्यावसायिक सफलता इसे एक असाधारण कामयाबी की कहानी बनाती है। विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित हनुमान अंश, नीब करौरी बाबा या नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है।

डेब्यू फिल्म से बनाया रिकॉर्ड

फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे, चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी और पूर्णिमा तिवारी सहित कई कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। उन्होंने अपनी ही लिखी किताब ‘डिवाइन डिटोर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर फिल्म बनाई और पहली ही फिल्म उनके लिए एक मील का पत्थर साबित हुई। उन्होंने साबित किया कि कहानी पर विश्वास और दर्शकों के साथ सिनेमा की तकदीर बदल सकता है। 



Source link

You may also like

Leave a Comment