Home Morning News (खास खबरें)Morning News Brief: प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा पर नेपाल में रार; भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना

Morning News Brief: प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा पर नेपाल में रार; भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना

by BollywoodNewsAndMovie


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 नवम्बर 2026) की खबरों में प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा पर नेपाल में रार; CJI सूर्यकांत की न्यायिक अधिकारियों को फटकार, बोले- जनता कतारों में इंतजार कर रही; भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना; 11 दिन बाद फिर NVIDIA के CEO बने जेनसन हुआंग प्रमुख रहा.

1. प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा पर नेपाल में रार

 नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश यात्रा में भारत पहुंचे. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया. दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौते भी हुए, लेकिन बालेन शाह की पहली यात्रा को लेकर नेपाल में ही विरोध के स्वर उठ रहे हैं.

पढ़े पूरी खबर……

2. CJI सूर्यकांत की न्यायिक अधिकारियों को फटकार, बोले- जनता कतारों में इंतजार कर रही

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्यायिक अधिकारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि कुछ न्यायिक अधिकारी अपने न्यायिक दायित्वों को प्राथमिकता देने के बजाय अपनी सर्विस और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभों को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं. जबकि अदालतों के बाहर आम लोग अपने मामलों के निपटारे के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

पढ़े पूरी खबर……

3. भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना

Asia Power Index 2026: लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स ने साल 2026 के लिए एशिया पावर इंडेक्स जारी किया है, जिसमें भारत को तीसरी सबसे बड़ी ताकत बताया गया है. 2026 के एशिया पावर इंडेक्स में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. अमेरिका और चीन के बाद भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभरा है.

पढ़े पूरी खबर……

4. 11 दिन बाद फिर NVIDIA के CEO बने जेनसन हुआंग

दुनिया की दिग्गज AI चिप निर्माता कंपनी NVIDIA में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिला है. कंपनी के को-फाउंडर जेनसन हुआंग (Jensen Huang) महज 11 दिन बाद एक बार फिर CEO की कुर्सी पर लौट आए हैं. 23 नवंबर को NVIDIA के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सर्वसम्मति से उन्हें कंपनी का प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर नियुक्त कर दिया.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

“ये माइनर नहीं, टाइम बॉम्ब हैं”, कुर्ला पार्क में हमले से भड़के नितेश राणे: मुंबई के कुर्ला में एक कपल के साथ मारपीट की घटना पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. घाटकोपर-कुर्ला क्षेत्र जोड़े पर हुए हमले के मामले पर राज्य मंत्री नितेश राणे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘मैं इन्हें नाबालिग नहीं कहूंगा, यह एक ‘टाइम बम’ है.

पढ़े पूरी खबर……

बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर फिर पोती कालिख: एक बड़ी घटना में बांग्लादेश के खुलना रेलवे स्टेशन पर नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की दीवार पर बनी तस्वीर को एक बार फिर काली स्याही से खराब कर दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, तोड़फोड़ की यह ताज़ा घटना रविवार को सामने आई.

पढ़े पूरी खबर……

तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर कोथुरपट्टी फोर रोड्स के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment