शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मंगलवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा राजधानी भोपाल में अभिनंदन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। आइए जानते है आज मध्यप्रदेश में क्या कुछ खास रहने वाला है…
CM के आज के कार्यक्रम
सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह 9:15 बजे हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद ओंकारेश्वर के गोमुख घाट जाएंगे। दादा गुरु की नर्मदा यात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 12:20 बजे ओंकारेश्वर से वापस भोपाल लौटेंगे। यहां शाम 4:30 बजे समत्व भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
संविधान दिवस उत्सव-2026
मध्यप्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव-2026 मनेगा। समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। विधानसभा परिसर में संविधान गैलरी का उद्घाटन होगा। संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान का विशेष चित्र दर्शाएंगे। विधानसभा के सेंट्रल हॉल में संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगेगी। संविधान के प्रथम पृष्ठ पर अशोक स्तंभ का चित्र बनाने वाले स्व. दीनानाथ भार्गव के पुत्र का सम्मान होगा। दोपहर 12 बजे समिति कक्ष क्रमांक-1 में मुख्य समारोह होगा।
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-चीन के बीच मुकाबला
वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का मुकाबला चीन के साथ होगा। राजधानी भोपाल में शाम 7 बजे मैच शुरू होगा। भारतीय टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले है। मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड से मैच जीतकर 9 अंक हासिल किए है। अंक तालिका में टॉप पर बना हुआ है। वहीं चीन एक जीत, एक ड्रा और एक हार के साथ 4 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है।
कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी
मध्य प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया है। उज्जैन में सुबह से ही शिप्रा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। रामघाट, नरसिंह घाट और दत्त अखाड़ा घाट पर देशभर से पहुंचे लोग पुण्य स्नान कर दान-पुण्य कर रहे है।
भोपाल में 599 और इंदौर में 42 घरों पर बुलडोजर चला
भोपाल और इंदौर में सोमवार को अतिक्रमण और जर्जर मकानों पर बुलडोजर चला। भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में 599 जर्जर मकान तोड़े गए। वहीं इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 42 मकान ढहाए गए। विरोध के चलते कालका माता मंदिर को फिलहाल नहीं तोड़ा जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
