Home Morning News (खास खबरें)MP Morning News: दिल्ली-राजस्थान दौरे पर सीएम मोहन, गंधवानी में नेता प्रतिपक्ष, जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, हॉकी में आज भारत और जापान के बीच भिड़ंत

MP Morning News: दिल्ली-राजस्थान दौरे पर सीएम मोहन, गंधवानी में नेता प्रतिपक्ष, जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, हॉकी में आज भारत और जापान के बीच भिड़ंत

by BollywoodNewsAndMovie


MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज दिल्ली और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

CM आज दिल्ली और राजस्थान जाएंगे

तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम सुबह 10:25 बजे भोपाल के शिवाजी नगर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:15 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज दिनभर मुख्यमंत्री दिल्ली में रहेंगे। रात 9:45 बजे दिल्ली से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। रात 11:15 बजे राजस्थान में रेडिएशन ब्लू पैलेस में स्थानीय कार्यक्रम शामिल होंगे।

विपक्ष के कार्यक्रम

विपक्ष के कार्यक्रम की बात की जाए तो नेता प्रतिपक्ष उमंग अपने विधानसभा क्षेत्र गंधवानी में रहेंगे। जहां वे दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद तमाम कांग्रेस के नेता जबलपुर के लिए रवाना होंगे। कल जबलपुर में कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम है। वोट रक्षा मार्च रहेगा, जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। पहले यह मार्च भोपाल में होना था, लेकिन इंडिया गठबंधन की 12 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाली रैली के चलते इसे भोपाल से जबलपुर शिफ्ट किया गया है।

MP में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज

मध्यप्रदेश में 10 जनवरी 2027 से जनगणना शुरू होगी। आज डिप्टी डीजी कलेक्टरों को पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी। जनगणना की तैयारियों को लेकर आज भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रें होगी। सुबह 10:30 बजे नरोन्हा प्रशासन अकादमी में बैठक शुरू होगी। जिसमें जनगणना के डिप्टी महानिदेशक विश्वजीत दास और गृह विभाग के एसीएस संजय शुक्ला शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी संभागायुक्त, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त समेत जनगणना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ऑनलाइन स्व-गणना का मिलेगा मौका

10 जनवरी 2027 से प्रदेश में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा। 10 से 25 जनवरी तक लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना का मौका मिलेगा। 25 जनवरी से जनगणना का अमला घर-घर जाकर जानकारी जुटाएगा। मध्यप्रदेश में जनगणना के लिए 134 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए है। मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण 26 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद मास्टर ट्रेनर जिलों में जाकर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक जिले में कम से कम दो मास्टर ट्रेनर भेजे जाएंगे। बड़े जिलों में तीन से चार मास्टर ट्रेनर भी भेजे जा सकते हैं।

भारत और जापान के बीच भिड़ंत आज

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और जापान के बीच भिड़ंत होगी। दोनों देशों के बीच शाम 7 बजे मैच खेला जाएगा। लीग मैचों में आज भारत का आखिरी मुकाबला होगा। भारत के लिए आज का मैच अहम है। टीम जीतकर लीग मैच खत्म करना चाहेगी। जीत से अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत रखने की होगी। आपको बता दें कि भारत और जापान अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रहे हैं। आज के मैच के बाद अगले राउंड की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment