2
रायसेन में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। बीते एक सप्ताह से रात का तापमान लगातार 12 डिग्री से नीचे बना हुआ है। तीन दिन पहले न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि, बादल छाने से इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है और बुधवार रात का तापमान 11 डिग्री
.
ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरण बढ़ी बुधवार सुबह शहर कोहरे की धुंध में ढका रहा। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ गई है। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन रहे हैं। छोटे बच्चे भी स्वेटर और गर्म कपड़े पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
