Home Morning News (खास खबरें)गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 26°C: AQI 212 पहुंचा, सुबह में हल्की धुंध, प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू – Ghaziabad Weather Update | Cold Morning & Temperature Drop

गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 26°C: AQI 212 पहुंचा, सुबह में हल्की धुंध, प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू – Ghaziabad Weather Update | Cold Morning & Temperature Drop

by BollywoodNewsAndMovie


गाजियाबाद में सुबह से धूप खिली है।

गाजियाबाद में रविवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। रात में चली सर्द हवाओं के बाद सुबह धूप खिल गई। सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रात में तापमान 12 डिग्री रहा।

.

नवंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है। रात में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में और गिरावट आ सकती है।

दिन में 26 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिनभर मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले 24 घंटे तक मौसम सर्द बना रहेगा। हवा की रफ्तार करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

AQI 212, प्रदूषण से कुछ राहत

गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 212 दर्ज किया गया। दिल्ली में भी AQI में गिरावट आई है। हालांकि प्रदूषण को देखते हुए जिले में निर्माण कार्यों पर रोक जारी है। कक्षा 5 तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराई जा रही है।

प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव करा रहा है। मशीनों से सड़कों की सफाई की जा रही है। खुले में कचरा जलाने पर भी रोक है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा

शहर AQI
दिल्ली 234
गाजियाबाद 212
नोएडा 210
बुलंदशहर 163
मेरठ 154
हापुड़ 109

प्रदूषण रोकने के लिए ये पाबंदियां लागू

डीजल से चलने वाले इंजनों पर रोक रहेगी।

होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने की अनुमति नहीं है।

निजी वाहनों का इस्तेमाल कम कराने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है।

खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment