-सेट पर क्रू की हरकतों पर भड़कीं जेनिफर
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस घटना का खुलासा करते हुए जेनिफर ने फिल्म इंडस्ट्री की उस सोच पर सवाल उठाए, जिसमें कलाकारों की निजता से ज्यादा शूटिंग की सुविधा को तवज्जो दी जाती है। उनका कहना था कि अंतरंग दृश्यों के दौरान सेट पर केवल उन्हीं लोगों को रहने की अनुमति होनी चाहिए, जिनकी मौजूदगी जरूरी और अधिकृत हो। आखिर फिल्म का सेट है या कोई ऐसा मेला, जहां बिना टिकट और बिना बुलावे के कोई भी पहुंच जाए?
जेनिफर की चिंता सिर्फ अपनी निजता तक सीमित नहीं थी। उन्होंने उन युवा अभिनेत्रियों की परेशानी भी सामने रखी, जो फिल्म इंडस्ट्री में नई होने के कारण विरोध करने से हिचक सकती हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं उन्हें `मुश्किल कलाकार’ न घोषित कर दिया जाए। यानी गलती किसी और की हो, लेकिन बदनामी और करियर का जोखिम अभिनेत्री उठाए! वाह रे फिल्मी दुनिया का हिसाब-किताब। इससे पहले `गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री एस्मे बियांको भी बंद सेट के बावजूद अनधिकृत पुरुष क्रू सदस्यों की मौजूदगी का अनुभव साझा कर चुकी हैं। सवाल साफ है कि जब बंद सेट के नियम ही सुरक्षित नहीं, तो कलाकारों की निजता की गारंटी आखिर कौन देगा?
