बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान बुधवार को उदयपुर पहुंचे। वे शाम करीब 6 बजे चार्टर से डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचे। राजस्थानी परंपरा से उनका स्वागत किया गया। उन्हें देखने के लिए एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ नजर आई।
.
शाहरुख खान एयरपोर्ट से सीधे द ललित होटल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले दोपहर में मशहूर सिंगर सोनू निगम भी उदयपुर पहुंचे। जानकारी के अनुसार-दोनों सितारे उदयपुर के द ललित होटल में हो रहे भव्य शादी समारोह में शिरकत करने और अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए पहुंचे है। हालांकि सुरक्षा और निजी कारणों से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

उदयपुर में एक निजी शादी समारोह में शिरकत करने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान बुधवार को उदयपुर पहुंचे।
बता दें, पिछले सप्ताह बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, सिंगर हर्षदीप कौर और अभिनेत्री वाणी कपूर भी एक शादी समारोह में प्रस्तुति देने आए थे।
