Home Hollywoodक्लाइमैक्स में मिलेगा ऐसा झटका कि दोबारा देखेंगे फिल्म, Prime Video की ये 5 हॉलीवुड थ्रिलर

क्लाइमैक्स में मिलेगा ऐसा झटका कि दोबारा देखेंगे फिल्म, Prime Video की ये 5 हॉलीवुड थ्रिलर

by BollywoodNewsAndMovie


हॉलीवुड में अब तक कई ऐसी थ्रिलर फिल्में बन चुकी हैं, जिन्होंने अपनी शानदार कहानी और चौंकाने वाले ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. इनमें सस्पेंस और रहस्य का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो आपको आखिर तक कहानी से जोड़े रखता है.

अगर आपको भी ऐसी फिल्में देखना पसंद है, जिनका क्लाइमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएं, तो प्राइम वीडियो पर मौजूद ये 5 हॉलीवुड थ्रिलर फिल्में जरूर देख सकते हैं.

‘टिल डेथ’ 
साल 2021 को रिलीज हुई इस फिल्म में एमा नाम की एक महिला अपने पति के साथ एक सुनसान जगह पर जाती है. लेकिन वहां उसके पति की मौत हो जाती है और वो उसकी लाश के साथ हथकड़ी से बंध जाती है. इसके बाद उसे अपनी जान बचाने के लिए दो खतरनाक लोगों से लड़ना पड़ता है.

क्लाइमैक्स में मिलेगा ऐसा झटका कि दोबारा देखेंगे फिल्म, Prime Video की ये 5 हॉलीवुड थ्रिलर

‘ब्लेड रनर 2049’
साल 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे जांच के दौरान एक ऐसा राज पता चलता है, जो पूरी दुनिया को बदल सकता है. इस सच की तलाश में वो एक ऐसे शख्स तक पहुंचता है, जो 30 साल से लापता है.

क्लाइमैक्स में मिलेगा ऐसा झटका कि दोबारा देखेंगे फिल्म, Prime Video की ये 5 हॉलीवुड थ्रिलर

‘मास्टरप्लान’
16 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में एक मशहूर चोर मोनालिसा की पेंटिंग चुराने की योजना बनाता है. इस काम में वो दो युवाओं की मदद लेता है, लेकिन जल्द ही उनके सामने एक ऐसा सच आता है, जो इस पूरी कहानी को बदल देता है.

क्लाइमैक्स में मिलेगा ऐसा झटका कि दोबारा देखेंगे फिल्म, Prime Video की ये 5 हॉलीवुड थ्रिलर

‘टू कैच अ किलर’
साल 2023 को रिलीज हुई  फिल्म ‘टू कैच अ किलर’ की कहानी नए साल की रात हुई कई हत्याओं से शुरू होती है. इन हत्याओं की जांच के लिए एक युवा पुलिस अधिकारी को जांच एजेंसी के साथ काम करना पड़ता है, जहां उसकी मुलाकात एक खतरनाक हत्यारे से जुड़े कई राजों से होती है.

क्लाइमैक्स में मिलेगा ऐसा झटका कि दोबारा देखेंगे फिल्म, Prime Video की ये 5 हॉलीवुड थ्रिलर

‘ऑल द ओल्ड नाइव्स’
‘ऑल द ओल्ड नाइव्स’ साल 2022 में रिलीज हुई एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक सीआईए एजेंट आठ साल पुराने विमान अपहरण के पीछे छिपे गद्दार का पता लगाने के लिए अपनी एक्स लवर से डिनर पर मुलाकात करता है.



Source link

You may also like

Leave a Comment