HomeMorning News (खास खबरें)Firozabad News:घर से तंबाकू लेने निकला युवक, सुबह निर्माणाधीन मकान के सामने मिला शव – A Young Man Left Home To Buy Tobacco; His Body Was Found The Next Morning In Front Of A House Under Construction
Firozabad News:घर से तंबाकू लेने निकला युवक, सुबह निर्माणाधीन मकान के सामने मिला शव – A Young Man Left Home To Buy Tobacco; His Body Was Found The Next Morning In Front Of A House Under Construction
{“_id”:”6b0c6ce16aec6a982301d8f6″,”slug”:”a-young-man-left-home-to-buy-tobacco-his-body-was-found-the-next-morning-in-front-of-a-house-under-construction-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-192208-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Firozabad News: घर से तंबाकू लेने निकला युवक, सुबह निर्माणाधीन मकान के सामने मिला शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मृतक शिवम उर्फ शिवा का फाइल फोटो। स्त्राेत: परिजन – फोटो : मृतक शिवम उर्फ शिवा का फाइल फोटो। स्त्राेत: परिजन
परिजन रातभर करते रहे तलाश, गुजरात से आठ दिन पहले ही लौटा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का कारण स्पष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के राजपूत नगर में रविवार सुबह निर्माणाधीन मकान के पास एक श्रमिक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम को घर से तंबाकू लेने निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा तो काफी खोजबीन की थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
नगला तुरकिया थाना मक्खनपुर निवासी शिवम (24) शनिवार शाम को घर से तंबाकू लेने को निकला था। वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन की। परिजन ने बताया रात करीब एक बजे तक उसे खोजा गया लेकिन कोई पता नहीं चलने पर परिजन घर लौट गए। रविवार सुबह उसका शव मक्खनपुर थाना के पास मां संतोषी मैरिज होम के सामने स्थित निर्माणाधीन मकान के पास पड़ा मिला। शव मिलते ही श्रमिक के परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक तीन भाई और एक बहन में चौथे नंबर का था और अविवाहित था। फुफेरे भाई अजय ने बताया कि वह गुजरात में मजदूरी करता था और आठ दिन पहले ही घर वापस आया था। शनिवार शाम को घर से तंबाकू लाने की बोलकर निकला था। पुलिस के अनुसार, शव के निरीक्षण में शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं।
मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतक की मां वीरवती का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ शिकोहाबाद जयबिंद कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के सामने एक युवक का शव पड़ा मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत कैसे हुई इसका कारण स्पष्ट हो सकेगा।