Home Morning News (खास खबरें)MP Morning News: सीएम डॉ मोहन आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, इंडिया गठबंधन की 12 दिसंबर को रैली, कैलाश मकवाना को मिल सकता है एक्सटेंशन, प्रयागराज से बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेन

MP Morning News: सीएम डॉ मोहन आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, इंडिया गठबंधन की 12 दिसंबर को रैली, कैलाश मकवाना को मिल सकता है एक्सटेंशन, प्रयागराज से बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेन

by BollywoodNewsAndMovie


MP Morning News: शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वन इंदौर रन इंदौर मैराथन में शामिल होंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रावण भी करेंगे। इसके अलावा सीएम समीक्षा बैठक भी करेंगे।

CM के आज के कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम डॉ मोहन यादव सुबह सुबह 6:45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। वन इंदौर-रन इंदौर मैराथन में शामिल होंगे। सुबह 10:50 बजे सामाजिक न्याय संचालनालय पहुंचेंगे। 11 बजे निवास पर मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। पीएम मोदी के मन की बात का श्रवण करेंगे। दोपहर 12:30 बजे समीक्षा बैठक करेंगे।

इंडिया गठबंधन की 12 दिसंबर को रैली

इंडिया गठबंधन की 12 दिसंबर को रैली होगी। इसे लेकर 11 नेताओं पर मैनेजमेंट का जिम्मा है। हर नेता को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। इस रैली में 1 लाख से 1.5 लाख भीड़ जुटाने का दावा है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी, खरगे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी भोपाल आएंगे। बोर्ड ऑफिस से लाल परेड ग्राउंड तक संविधान बचाओ मार्च निकलेगा। अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे। इसके बाद लाल परेड ग्राउंड पर बड़ी जनसभा होगी। इस दौरान वोट चोरी और SIR के खिलाफ प्रदर्शन होगा। फिलहाल मैदान की अनुमति के लिए कांग्रेस का इंतजार जारी है।

महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण बिल को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस की बड़ी तैयारी है। आरक्षण लागू होने से पहले ही कांग्रेस ने ग्राउंडवर्क शुरू कर दिया है। चुनाव लड़ने की इच्छुक महिलाओं को विशेष ट्रेनिंग देगी। चुनावी प्रक्रिया और राजनीतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे लेकर 2 दिसंबर को भोपाल में पहली बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का खाका तैयार होगा। 2027 निकाय चुनाव और 2028 विधानसभा चुनाव पर नजर रहेगी।

कैलाश मकवाना को मिल सकता है एक्सटेंशन

रिटायरमेंट के दिन डीजीपी कैलाश मकवाना को एक्सटेंशन मिल सकता है। बताया जा रहा है कि तीन महीने का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। राज्य सरकार ने इसे लेकर केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय और नियुक्ति समिति की मंजूरी का इंतजार है। आपको बता दें कि कैलाश मकवाना का 30 नवंबर को रिटायरमेंट होना है। अगर एक्सटेंशन मिला तो 28 फरवरी 2027 तक DGP रहेंगे।

प्रयागराज से बेंगलुरु के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज से बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। दोनों तरफ से 2-2 ट्रिप लगाएगी। क्रिसमस और न्यू ईयर की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव बीना, रानी कमलापति और इटारसी में भी होगा। 16 और 23 दिसंबर को प्रयागराज से ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 04151 प्रयागराज – SMVT बेंगलुरु स्पेशल शाम 6 बजे प्रयागराज से रवाना होगी। सुबह 7:25 बजे बीना पहुंचेगी। सुबह 9:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। सुबह 11 बजे इटारसी पहुंचेगी। शनिवार सुबह 7 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

वापसी में 19 और 26 दिसंबर को यह ट्रेन बेंगलुरु से चलेगी। गाड़ी संख्या 04152 SMVT बेंगलुरु – प्रयागराज स्पेशल सुबह 7 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी। दोपहर 12:35 बजे इटारसी, 2:15 बजे रानी कमलापति और 4:45 बजे बीना पहुंचेगी। सोमवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस ट्रेन नागपुर, सिकंदराबाद, गुंटकल, येलहंका पर भी ठहराव होगा।

भारत ने जीती महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

भारत ने महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। राजधानी भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत के लिए दीपिका ने दो और इशिका ने एक गोल किया। वहीं मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार ने विजेता टीम को एक करोड़ रुपये और हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment