Home Morning News (खास खबरें)Lucknow News:सुबह कोहरा, शाम को छाई धुंध – Fog In The Morning, Haze In The Evening

Lucknow News:सुबह कोहरा, शाम को छाई धुंध – Fog In The Morning, Haze In The Evening

by BollywoodNewsAndMovie

लखनऊ। राजधानी के मौसम में पुरवाई का असर दिखने लगा है। रविवार सुबह देर तक कोहरा छाया रहा तो शाम होते-होते धुंध ने कई इलाकों को चपेट में ले लिया। दिन में धूप निकलने से हल्की तपिश महसूस हुई पर रातें सर्द होने लगी हैं।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक फिलहाल तीन दिन राजधानी में धीमी पुरवाई चलेगी। दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

बिगड़ने लगी हवा की गुणवत्ता

पुरवाई के प्रभाव से नमी बढ़ने के कारण सुबह कोहरा और शाम को धुंध देखने को मिल रही है। इस बीच राजधानी की हवा भी बिगड़ने लगी है। रविवार को शहर के छह वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) नारंगी रंग यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

रविवार को हवा का हाल

बीबीएयू- 166 – पीला- मध्यम

कुकरैल – 109 -पीला- मध्यम

गोमतीनगर- 128 – पीला- मध्यम

अलीगंज- 282 – नारंगी – खराब

लालबाग- 278 – नारंगी – खराब

तालकटोरा- 293 – नारंगी – खराब

रविवार सुबह के वक्त राजधानी में छाई धुंध। 

Source link

You may also like

Leave a Comment