Bigg Boss 20, Episode 11 Written Update: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के 11वें एपिसोड में कैप्टंसी टास्क को लेकर सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर ड्रामा होता दिख रहा है। बिग बॉस ने कैप्टंसी टास्क को Girls vs Boys की तरह डिजाइन किया है।

दरअसल ‘बिग बॉस’ ने कैप्टंसी टास्क को Girls vs Boys की तरह डिजाइन किया जिसमें कंटेस्टेंट्स को कुर्सियां, सोफे और तकिए जैसी चीजें दी गई थीं ताकि लड़के अपनी सुरक्षा कर सकें। अरिशफा खान के साथ कैप्टंसी टास्क में हुई लड़ाई के बाद, स्काउट ओपी ने सीधे कैमरे की ओर देखा और अपने गेमिंग और यूट्यूब ग्रुप को इशारा करते हुए कहा- खत्म कर दो।
संचालन का काम कनिका को दिया गया
अब गेम का दूसरा राउंड शुरू हो गया है जिसमें संचालन का काम कनिका को दिया गया है। माही से यंग रिक्वेस्ट करते हैं कि चेहरे पर मत मारो, लगता है। इसपर माही कहती हैं- मुंह पर मारने के लिए तुमने मजबूर किया। आखिरकार बिग बॉस आज का टास्क बंद करने का ऐलान करते हैं। हालांकि टास्क के दौरान कुछ ऐसा होता है कि ईशा बाद में रो पड़ती हैं। माही उन्हें देखकर सवाल करती हैं- क्या हो गया उसे, क्या ट्रिगर किया।
काजी अरिश्फा को समझाते हैं कि उन्हें नचनिया नहीं कहना चाहिए था
काजी अरिश्फा को समझाते हैं कि उन्हें स्काउट को नचनिया नहीं कहना चाहिए जिसपर अरिश्फा कहती हैं- मैंने बोला डांसर डांसर। काजी कहते हैं- डांसर बोलना फिर भी अलग है। काजी ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ गाते हुए शानदार परफॉर्म करते हैं। काजी रात के 2 बजे आसिफ से मिलते हैं और उनके सामने रोने लगते हैं। आसिफ काजी को गले से लगाते हैं जिसके बाद ढाई बजे रात में गार्डन एरिया में काजी अकेले कैमरे पर बातें करते दिखते हैं।
‘काजी के गाने की वजह से नॉमिनेट नहीं कर सकती’
कनिका गुल्लू से अपने लिए अंडे और चीला बनाने को कहती हैं। पहले तो गुल्लू मना कर देते हैं लेकिन फिर जब कनिका उनकी आंखों में देखती हैं तो तैयार हो जाते हैं। आम्रपाली काजी से कहती हैं- मैं आपका नाम नॉमिनेशन में नहीं ले सकती सिर्फ आपके गाने की वजह से। काजी यही बात अमन गांधी से कहते हैं तो वो कहते हैं- ये सुनने में अजीब लगता है।
आम्रपाली बोलीं- अब मैं तुम्हारे लिए खाना नहीं बनाऊंगी
अब कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए गेम फिर से शुरू होता है और गेम की संचालक अरिश्फा हैं। आसिफ, अमन और गुल्लू वाइट ड्रेस में आते हैं। आम्रपाली कहती हैं- अब मैं तुम्हारे लिए खाना नहीं बनाऊंगी, अब भूखे मरो, 10 दिन से कर लिया, अब सफाई करूंगी लेकिन खाना नहीं बनाऊंगी।
बिग बॉस कप्तानी के दावेदारों को 2X रूम में प्रवेश करने और किसी भी प्रतियोगी की एक लाइफलाइन समाप्त करने का मौका देता है!

