Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 LIVE: कैप्टेंसी टास्क में खूब ड्रामा, आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच गंदी लड़ाई – bigg boss 20 episode 11 written update in hindi 16 sept 2026 captaincy contenders a chance to enter the 2x room

Bigg Boss 20 LIVE: कैप्टेंसी टास्क में खूब ड्रामा, आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच गंदी लड़ाई – bigg boss 20 episode 11 written update in hindi 16 sept 2026 captaincy contenders a chance to enter the 2x room

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20, Episode 11 Written Update: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के 11वें एपिसोड में कैप्टंसी टास्क को लेकर सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर ड्रामा होता दिख रहा है। बिग बॉस ने कैप्टंसी टास्क को Girls vs Boys की तरह डिजाइन किया है।

Bigg Boss 20 Episode 11 Written Update
बिग बॉस 20 में 11वें एपिसोड रिटन अपडेट
सलमान खान के होस्ट वाले रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के 11वें एपिसोड में कैप्टंसी टास्क पर सबकी नजरें हैं। इस दौरन खिलाड़ियों के ड्रामे, जमकर बहस और कैप्टेंसी को लेकर भरपूर जंग चल रही है। बिग बॉस ने कहा है कि इस टास्क में महिला सदस्य रंग फेकेंगी और पुरुष सदस्य रंगे जाएंगे।

दरअसल ‘बिग बॉस’ ने कैप्टंसी टास्क को Girls vs Boys की तरह डिजाइन किया जिसमें कंटेस्टेंट्स को कुर्सियां, सोफे और तकिए जैसी चीजें दी गई थीं ताकि लड़के अपनी सुरक्षा कर सकें। अरिशफा खान के साथ कैप्टंसी टास्क में हुई लड़ाई के बाद, स्काउट ओपी ने सीधे कैमरे की ओर देखा और अपने गेमिंग और यूट्यूब ग्रुप को इशारा करते हुए कहा- खत्म कर दो।

संचालन का काम कनिका को दिया गया

अब गेम का दूसरा राउंड शुरू हो गया है जिसमें संचालन का काम कनिका को दिया गया है। माही से यंग रिक्वेस्ट करते हैं कि चेहरे पर मत मारो, लगता है। इसपर माही कहती हैं- मुंह पर मारने के लिए तुमने मजबूर किया। आखिरकार बिग बॉस आज का टास्क बंद करने का ऐलान करते हैं। हालांकि टास्क के दौरान कुछ ऐसा होता है कि ईशा बाद में रो पड़ती हैं। माही उन्हें देखकर सवाल करती हैं- क्या हो गया उसे, क्या ट्रिगर किया।

काजी अरिश्फा को समझाते हैं कि उन्हें नचनिया नहीं कहना चाहिए था

काजी अरिश्फा को समझाते हैं कि उन्हें स्काउट को नचनिया नहीं कहना चाहिए जिसपर अरिश्फा कहती हैं- मैंने बोला डांसर डांसर। काजी कहते हैं- डांसर बोलना फिर भी अलग है। काजी ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ गाते हुए शानदार परफॉर्म करते हैं। काजी रात के 2 बजे आसिफ से मिलते हैं और उनके सामने रोने लगते हैं। आसिफ काजी को गले से लगाते हैं जिसके बाद ढाई बजे रात में गार्डन एरिया में काजी अकेले कैमरे पर बातें करते दिखते हैं।

‘काजी के गाने की वजह से नॉमिनेट नहीं कर सकती’

कनिका गुल्लू से अपने लिए अंडे और चीला बनाने को कहती हैं। पहले तो गुल्लू मना कर देते हैं लेकिन फिर जब कनिका उनकी आंखों में देखती हैं तो तैयार हो जाते हैं। आम्रपाली काजी से कहती हैं- मैं आपका नाम नॉमिनेशन में नहीं ले सकती सिर्फ आपके गाने की वजह से। काजी यही बात अमन गांधी से कहते हैं तो वो कहते हैं- ये सुनने में अजीब लगता है।

आम्रपाली बोलीं- अब मैं तुम्हारे लिए खाना नहीं बनाऊंगी

अब कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए गेम फिर से शुरू होता है और गेम की संचालक अरिश्फा हैं। आसिफ, अमन और गुल्लू वाइट ड्रेस में आते हैं। आम्रपाली कहती हैं- अब मैं तुम्हारे लिए खाना नहीं बनाऊंगी, अब भूखे मरो, 10 दिन से कर लिया, अब सफाई करूंगी लेकिन खाना नहीं बनाऊंगी।

बिग बॉस कप्तानी के दावेदारों को 2X रूम में प्रवेश करने और किसी भी प्रतियोगी की एक लाइफलाइन समाप्त करने का मौका देता है!

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें