‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान केवल घरवालों की क्लास लगाने नहीं आए हैं बल्कि उन सबको करारा जवाब दे रहे हैं, जो पिछले कुछ दिनों से उनके लुक्स और वजन पर उन्हें ट्रोल कर रहे थे। वहीं उन्होंने इन्डारेक्टरली कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग करने वालों को भी सुना डाला है।

साफ है कि आज का एपिसोड सलमान खान के फैंस के नाम है। सलमान कहते हैं- ये एपिसो़ बड़ा एक्साइटमेंट भरा होता है कि कौन सुनेगा, कौन रहेगा और कौन जाएगा। सलमान खान काजी के लिए एक टोपी मंगवाते हैं जिसपर QT लिखा है। सलमान कहते हैं, ‘आपको याद है कि इस टोपी का इजाद आपने किया था और ये पहनते हैं आदमी सच बोलने लगता है। मैं तो ये टोपी कभी नहीं पहनूंगा।’
सबसे पहले आम्रपाली को पहनाई गई सच बोलने वाली टोपी
अब सलमान अमन को कहते हैं कि ये आपके लिए है लेकिन ओजी टोपी अंदर कमरे में है, जाएं और जाकर ले आएं अमन। जैसी ही वो टोपी लाते हैं तो इसे आम्रपाली को पहनाने कहते हैं। सलमान पूछते हैं- आपको लव से शिकायत है, किस बात की? आम्रपाली बताती हैं- कोई उनसे अपनी बात सुनाते हैं तो वो अपनी बात करने लगती हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए कि वो बातें सुन ही नहीं रहीं।
माही कहती हैं- यंग को भरोसा दिलाने के लिए मैंने अपनी बच्ची की कसम खाई
वहीं माही से सलमान सवाल करते हैं कि क्या उन्होंने यंग को लेकर गाली दी है? इसे लेकर माही इन्कार करती हैं। हालांकि ईशा भी कहती हैं कि उन्हें ऐसा कुछ याद नहीं कि उन्होंने गाली दी थी। तब सलमान खान कहते हैं कि वाकई उन्होंने कोई गाली नहीं दी थी। इसके बाद सलमान यंग से पूछते हैं कि उन्हें किस बात का बुरा लगा। माही कहती हैं- मैंने यंग को कभी गाली नहीं दी है और इसको विश्वास दिलाने के लिए मैंने अपनी बच्ची की कसम खाई जो मैं आमतया करती नहीं हूं।
‘ट्रोल्स कहते हैं- बूढ़ा हो गया, ऑफकोर्स, 60 साल का हो गया’
सलमान खान कहते दिख रहे हैं, ‘अचानक बूढ़ा हो गया है, ये हो गया है वो हो गया है, आप क्या ट्रोल करना चाहते हो। उसके वजन पर, उसके लुक्स पर, उसके खानदान पर, किसी की स्माइल पर, किसी के मां बनने पर, आप अपनी परवरिश दिखा रहे हो। मेरे पर भी हुआ था, बूढ़ा हो गया। ऑफकोर्स, 60 साल का हो गया, करो न ट्रोल।’

