Home Bigg Boss 20‘नहीं पता था कि ‘टुनटुन’ का क्या मतलब होता है’, ‘बिग बॉस’ में अपनी बॉडी शेमिंग से दुखी हुईं आम्रपाली दुबे – in bigg boss 20 luv gill called amrapali dubey tuntun bhojpuri actress got upset and said i did not expect this

‘नहीं पता था कि ‘टुनटुन’ का क्या मतलब होता है’, ‘बिग बॉस’ में अपनी बॉडी शेमिंग से दुखी हुईं आम्रपाली दुबे – in bigg boss 20 luv gill called amrapali dubey tuntun bhojpuri actress got upset and said i did not expect this

by BollywoodNewsAndMovie


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को लव गिल ने टुनटुन कह दिया, जिसके बाद से घर का माहौल ही बदल गया। आम्रपाली दुबे ने लव गिल के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

Luv Gill called Amrapali Dubey Tuntun
बिग बॉस में ‘टुनटुन’ पर मचा बवाल
सबसे कॉन्ट्रोवर्शल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और लव गिल के बीच बहस देखने को मिली है। एपिसोड में कंटेस्टेंट लव गिल ने आम्रपाली दुबे को प्यार से ‘टुनटुन’ कह दिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को एहसास हुआ कि लव ने उनकी बॉडी शेमिंग की है।

हालिया एपिसोड में भले ही लव गिल नेआम्रपाली को प्यार से ‘टुनटुन’ कहा था, लेकिन उनकी यह बात आम्रपाली के दिल को लग गई थी। बाद में आम्रपाली दुबे ने लव गिल के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी, हालांकि लव ने भी अपनी गलती मानने के बजाय आम्रपाली पर गुस्सा जाहिर कर दिया।

आम्रपाली से कहा कि वह उन्हें ताना न मारें, अपना करीबी न समझें

उन्होंने आम्रपाली से कहा कि वह उन्हें ताना न मारें और उन्हें अपना करीबी न समझें, जिसे सुनकर आम्रपाली काफी दुखी हो गईं। आम्रपाली ने कहा कि अगर लव मान लेती कि उसकी बात से उन्हें दुख पहुंचा है और आगे से उन्हें ‘टुनटुन’ नहीं कहेगी तो उन्हें अच्छा लगता।

आम्रपाली ने उसकी बात का बुरा मान लिया

बाद में लव, आसिफ और घर के दूसरे सदस्यों से कहती नजर आईं कि आम्रपाली ने उसकी बात का बुरा मान लिया है, जबकि उसका इरादा उन्हें दुख पहुंचाने का नहीं था। आम्रपाली ने ये बात सुन ली और लव से इस पर बात की। उन्होंने फिर कहा कि ‘टुनटुन’ वाली बात उन्हें बॉडी शेमिंग लगी और उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

नहीं पता था कि किसी व्यक्ति के लिए ‘टुनटुन’ का क्या मतलब होता है

आम्रपाली ने लव से कहा कि वह चाहती हैं कि वह समझे कि उस बात का उन पर क्या असर हुआ। बातचीत के दौरान लव गिल ने कहा कि उसे नहीं पता था कि किसी व्यक्ति के लिए ‘टुनटुन’ का क्या मतलब होता है। आम्रपाली ने जवाब दिया कि यह बात साफ थी और हर कोई जानता है कि ‘टुनटुन’ नाम किससे जुड़ा है।

एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर उमा देवी खत्री का पॉप्युलर स्क्रीन नेम

‘टुनटुन’ जानी-मानी भारतीय एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर उमा देवी खत्री का पॉप्युलर स्क्रीन नेम था। हिंदी सिनेमा में अपने कॉमिक और कैरेक्टर रोल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस टुनटुन नाम से पॉपुलर हुईं। वह अपनी हेल्दी बॉडी टाइप के लिए भी मशहूर थीं।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें