Home Bigg Boss 20‘काजी से इंस्क्योर हो’,Bigg Boss 20 WKV में सलमान का फूटा गुस्सा, रीति की लगाई क्लास, आसिफ खान की निकाली हेकड़ी

‘काजी से इंस्क्योर हो’,Bigg Boss 20 WKV में सलमान का फूटा गुस्सा, रीति की लगाई क्लास, आसिफ खान की निकाली हेकड़ी

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली: रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस बार का वीकेंड का वार बेहद बवाली होने वाला है. शो का नया प्रोमो सामने आ चुका है जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का जबरदस्त एंग्री अवतार देखने को मिल रहा है. घर में पूरे हफ्ते चले लड़ाई झगड़े और कंटेस्टेंट्स के घटिया बर्ताव पर भाईजान ने सभी की जमकर क्लास लगाई है. शनिवार के एपिसोड में सलमान के कड़क तेवर देखकर घर के सभी सदस्य हक्के बक्के रह गए.

सलमान खान ने रीति तिवारी और आसिफ की लगाई क्लास

सलमान खान ने खासतौर पर रीति तिवारी और उनकी पूरी गैंग को निशाने पर लिया और नेशनल टीवी पर दी गई गालियों को लेकर उन्हें जमकर लताड़ा.

डिस टास्क में रीति ने पार कीं हदें

प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान रीति तिवारी के रवैये पर काफी नाराज नजर आए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह अब तक का सबसे बेकार डिस था. दरअसल कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी और यंग की टीमों को एक दूसरे को रैप के अंदाज में रोस्ट करना था. इस रोस्टिंग टास्क में सभी ने एक लिमिट में रहकर बात की. लेकिन रीति तिवारी ने सारी हदें पार करते हुए काजी तौकीर और उदिति सिंह को गंदी गालियां दे दीं. रीति के इस बर्ताव से घर का माहौल काफी खराब हो गया था.

इनसिक्योरिटी पर सलमान ने पूछा सवाल

सलमान खान ने रीति से पहला सवाल यही किया कि वो काजी से न सिर्फ जलती हैं बल्कि उनसे काफी इनसिक्योर भी हैं. इस पर रीति ने सफाई देते हुए कहा कि वो बिल्कुल नहीं जलती हैं बस उन्हें काजी एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका इरादा गलत नहीं था. लेकिन भाईजान ने उनकी एक नहीं सुनी और कहा कि उन्होंने बेइज्जती करने की सारी लाइन क्रॉस कर दी हैं.

विज्ञापन

आसिफ खान से पूछा अक्ल कहां गई

सलमान खान ने सिर्फ रीति को ही नहीं बल्कि उनका साथ देने वाली गैंग को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि रीति गलत कर रही थी और बाकी लोग उन्हें रोकने के बजाय बढ़ावा दे रहे थे. इसके बाद गुस्से में सलमान ने आसिफ खान से पूछा कि उनकी अक्ल कहां गई थी. सलमान ने सवाल किया कि अगर किसी और ने उनकी बहन के लिए ऐसा डिस किया होता तो क्या वो उसे करने देते. अब इस क्लास के बाद देखना होगा कि रीति तिवारी का गेम आगे क्या मोड़ लेता है.



Source link

You may also like

Leave a Comment