थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुंगारी की कक्षा छह की छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्यालय में हलचल मच गई। वायरल वीडियो में छात्रा ने बताया कि रात में विद्यालय में सोने के बाद जब सुबह उठती है तो उसके पैर में एक-दो जगह कट के निशान दिखाई देते हैं। छात्रा ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद परिजन उसे विद्यालय से घर ले गए। वीडियो सामने आने के बाद थाना प्रभारी औद्योगिक कमलेश पटेल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फोनकर पूछा। उन्होंने प्रधानाचार्या निर्मला सिंह से छात्रा और पूरे मामले के संबध में जानकारी दी।
साथ ही विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ की। प्रधानाचार्या बताया कि छात्रा पढ़ाई में कमजोर है और उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इस संबध में घरवालों को भी पहले जानकारी दी गई थी। छात्रा कई बार छुट्टी लेकर घर जा चुकी है। प्रधानाचार्या के अनुसार विद्यालय में सभी छात्राओं की देखरेख और सुरक्षा उच्च स्तर से की जाती है। उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही है।
