Home ViralAuraiya News:वायरल बुखार के बीच प्लेटलेट्स गिरने से बढ़ी चिंता, तीन दिन में 44 मरीज भर्ती – Concern Rises Over Falling Platelet Counts Amidst Viral Fever; 44 Patients Admitted In Three Days

Auraiya News:वायरल बुखार के बीच प्लेटलेट्स गिरने से बढ़ी चिंता, तीन दिन में 44 मरीज भर्ती – Concern Rises Over Falling Platelet Counts Amidst Viral Fever; 44 Patients Admitted In Three Days

by BollywoodNewsAndMovie


औरैया। वायरल बुखार के बढ़ते मामलों के बीच अब मरीजों में प्लेटलेट्स गिरने के मामले भी सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चिचौली में रोजाना 120 से ज्यादा मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राम निवास के अनुसार 10 प्रतिशत मरीजों की जांच में प्लेटलेट्स कम मिल रहे हैं। इनमें स्थिति गंभीर होने पर मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में 44 मरीजों को वार्ड में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर के मुताबिक मौजूदा वायरल बुखार मरीजों को करीब सात दिन तक तेज तपन और कमजोरी दे रहा है। हालांकि ज्यादातर मरीज दवा और पर्याप्त आराम से स्वस्थ हो रहे हैं। प्लेटलेट्स कम होने पर मरीजों को घबराने के बजाय चिकित्सकीय निगरानी में रहना चाहिए। उन्होंने लोगों को खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह से उपचार कराने की अपील की है।

डॉक्टर के अनुसार बुखार के दौरान पर्याप्त आराम न करने से कमजोरी बढ़ सकती है, इसलिए मरीज को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी जा रही है। लगातार बुखार रहने या हालत में सुधार न होने पर नजदीकी अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच और उपचार कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार, डॉक्टर की सलाह और पर्याप्त आराम से अधिकांश मरीजों में रिकवरी हो रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment