Home ViralBadaun News: बदायूं में जुमई जैसी वारदात,युवती का अर्धनग्न वीडियो किया वायरल, Badaun Hindi News

Badaun News: बदायूं में जुमई जैसी वारदात,युवती का अर्धनग्न वीडियो किया वायरल, Badaun Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Badaun News: बदायूं। उघैती के सराय बरौलिया के जंगल में एक युगल को सात युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट के बाद युवती से छेड़छाड़ की। मामला इतने में ही नहीं रुका। दरिंदों ने युवती का अर्धनग्न वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। युवती के साथ मौजूद युवक से मारपीट के साथ ही 1500 रुपये भी लूट लिए थे। हालांकि वीडियो 17 सितंबर का बताया जा रहा है, लेकिन 25 सितंबर को वीडियो वायरल हुआ तब जाकर पुलिस नींद टूटी। मामले में चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से तीन नामजद को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

चार फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। मामला सामने आने पर एडीजी-डीआईजी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित थाने से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है।



Source link

You may also like

Leave a Comment