Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 में भाई-बहन का रिश्ता हुआ तार-तार, लव गिल पर स्काउट ओपी ने किया आपत्तिजनक कमेंट पर भड़के यूजर्स

Bigg Boss 20 में भाई-बहन का रिश्ता हुआ तार-तार, लव गिल पर स्काउट ओपी ने किया आपत्तिजनक कमेंट पर भड़के यूजर्स

by BollywoodNewsAndMovie


लव को लेकर स्काउट की फिसली जुबां

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में स्काउट ओपी और गूल्लू के बीच बातचीत होती हुई दिख रही है। इस वीडियो में स्काउट ओपी उनके और लव गिल के रिश्ते को लेकर आपत्तिजनक बातें करते हुए दिख रहे है।

स्काउट इस वीडियो में कहते है कि लव उनका ख्याल रखती थीं, समय पर खाना खाने के बारे में पूछती थीं और रोज सुबह उन्हें उठाती थीं। साथ ही स्काउट ऐसी बात भी कह देते है, जिसे सुनकर यूजर्स भड़क जाते हैं।

आगे स्काउट ओपी गूल्लू को बताता है कि लव बेड उनके करीब रहने की कोशिश करती थी। स्काउट आगे कहता है कि वो मेरे बगल में लेटकर 30 सेकेंड तक मुझे देखे जा रही है. इसके बाद स्काउट ने बहुत ही अश्लील कमेंट किया।

बाद में स्काउट लव गिल को लेकर कमेंट करते है कि लव उन्हें कई हिंट्स भी देती थी, जिसके कारण वो उनके तरफ अट्रेक्ट होने लगे थे। स्काउट आगे कहता है कि पता नहीं मैंने क्या सोचकर उसे वो औहदा दिया था. मेरा गुस्सा इतने पीक पर था कि मैंने सिर तक मुंडवा लिया था. मैंने ऐसा इसलिए किया ताकि मेरा गुस्सा थम जाए. लाइफ में इसने मुझे ट्रॉमा दे दिया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment