नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में रिश्तों के समीकरण हर दिन बदल रहे हैं. रिश्ते में जब कोई बहुत ज्यादा अपना बन जाता है तो उसकी छोटी-छोटी बातें भी याद रह जाती हैं. लेकिन जब वही रिश्ता टूटता है तो पुरानी यादें कभी हंसाती हैं तो कभी दर्द दे जाती हैं. बिग बॉस 20 के घर में भी जिस रिश्ते की सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है मशहूर गेमर और कंटेस्टेंट स्काउट ओपी और लव गिल का. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर दोनों के बीच रिश्ता क्या है?
‘बिग बॉस 20’ का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शो के नए प्रोमो में स्काउट ओपी अपने दिल की बात गुल्लू से करते नजर आ रहे हैं. स्काउट अपनी को-कंटेस्टेंट लव के बारे में उनसे वो बातें शेयर कर रहे हैं, जो वो महसूस करते थे. इस नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
स्काउट से कही दिल की बात
बिग बॉस 20 के अपकमिंग शो में स्काउट ओपी अपनी को-कंटेस्टेंट लव गिल के साथ अपनी पुरानी दोस्ती और उससे मिले मानसिक तनाव को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं. प्रोमो वीडियो में रात को घर की लाइट्स बंद होने के बाद स्काउट अपने साथी कंटेस्टेंट गुल्लू से दिल की बात शेयर की. बातचीत की शुरुआत में स्काउट अपनी दोस्ती पर पछतावा जताते हुए कहते हैं, ‘एक इंसान के पीछे मैंने कितना समय खराब किया है.’
‘चड्डी तक धोई है…’
जारी प्रोमो में स्काउट बताते हैं कि जब उनकी और लव गिल की दोस्ती गहरी थी, तब लव उनका हद से ज्यादा ख्याल रखती थीं. स्काउट के मुताबिक, लव इस बात का पूरा ध्यान रखती थीं कि वह समय पर खाना खा रहे हैं या नहीं. हद तो तब हो गई जब स्काउट ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार लव से रोज सिर में तेल लगाने को कहा था और लव ने वाकई ऐसा किया. बात को आगे बढ़ाते हुए स्काउट ने हैरान करने वाला बयान दिया और कहा, ‘चड्डी तक धोई है.’ स्काउट की यह बात सुनकर पास बैठे गुल्लू अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
रात को हो जाती थी कोजी?
स्काउट ने आगे बताया कि वे दोनों रोज एक ही बिस्तर पर बैठकर घंटों बातें करते थे, जिसके चलते वह बिस्तर एक ‘हब’ बन चुका था. इसके बाद स्काउट ने गुल्लू के बेहद करीब जाकर लव गिल की नकल भी उतारी. गुल्लू की आंखों में देखते हुए स्काउट ने कहा, ’30-30 सेकंड तक देखे जा रही है.’ लव की इस ‘ऑब्सेसिव केयर’ की तुलना करते हुए स्काउट ने कहा, ‘ऐसा होता है न, चूहा दौड़ रहा है और उसको खाना दे रहे हैं- इधर चल, इधर चल.’ उन्होंने खुद से सवाल किया कि आखिर उन्होंने लव को इतनी अहमियत क्यों दी.
गुस्से में मुंडवा लिया था अपना सिर
बातचीत के दौरान स्काउट ने उस घटना को भी याद किया जब उन्होंने गुस्से में अपना सिर मुंडवा लिया था. उस समय की अपनी मानसिक स्थिति बयां करते हुए उन्होंने कहा कि वह गुस्से के चरम पर थे और खुद को शांत करने के लिए उन्होंने अपने बाल काटने का फैसला किया था. अपनी बात खत्म करते हुए स्काउट काफी भावुक और परेशान दिखे. लव गिल के साथ बिताए समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘लाइफ में कितना ट्रॉमा दे दिया.’
प्रोमो देख क्या बोल रहे हैं लोग
प्रोमो को देखने के बाद जहां कुछ लोग स्काउट को सही बता रहे हैं. वहीं, कुछ लव को ठीक कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-‘ स्काउट गलत कर रहा है. लव ने जो किया वो उसका केयरिंग नेचर की वजह से किया. क्योंकि उन्होंने प्रपोजल को मना कर दिया, इसलिए वो ऐसा कर रहा है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा-‘तो स्काउट ये स्वीकार कर रहे हैं कि ये जो बाल कांटे हैं वो लव की वजह से किया. कई यूजर स्काउट के लिए बोल रहे हैं फाइनली उसने मान लिया कि लव सिर्फ बहन तो नहीं है.
