Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : मुझे छूना मत… आसिफ खान के कैरेक्टर पर उदिति ने उठाए सवाल, भड़के बिग बॉस ने घरवालों को दी सजा

Bigg Boss 20 : मुझे छूना मत… आसिफ खान के कैरेक्टर पर उदिति ने उठाए सवाल, भड़के बिग बॉस ने घरवालों को दी सजा

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही घर का माहौल गरमा गया है। वीकेंड का वार में काजी तौकीर की तारीफ के बाद घरवालों का उनके साथ जुड़ने का सिलसिला बढ़ गया। वहीं, आसिफ खान और उदिति के बीच हुई बहस ने पूरे घर का माहौल बदल दिया। दूसरी तरफ नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने ऐसा फैसला सुनाया, जिसने सभी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया।

काजी तौकीर ने सुबह-सुबह मचाई धूम

एपिसोड की शुरुआत काजी तौकीर की मस्ती से हुई। उन्होंने घरवालों को खूब एंटरटेन किया और स्काउट के साथ वर्कआउट चैलेंज भी किया। पूल के पास शर्टलेस अंदाज में काजी का टशन देखने को मिला। उनकी कॉमेडी और मस्ती ने घर में सुबह से ही एनर्जी भर दी।

आसिफ और उदिति के बीच बढ़ा विवाद

एपिसोड का सबसे बड़ा ड्रामा आसिफ खान और उदिति के बीच देखने को मिला। मस्ती-मजाक के दौरान आसिफ ने उदिति को ताली मारी, जिस पर एक्ट्रेस नाराज हो गईं। उदिति ने साफ कहा कि उन्हें बिना वजह छूना पसंद नहीं है और उन्हें आसिफ का यह व्यवहार बदतमीजी लगा।

आसिफ ने इस बात के लिए माफी मांगी, लेकिन उदिति ने कहा कि उन्हें लगा कि आसिफ ने जानबूझकर ऐसा किया। यह बात आसिफ को काफी चुभ गई। दोनों के बीच बहस बढ़ती गई और गुस्से में आसिफ ने भी उदिति को खरी-खोटी सुना दी। इस टकराव ने घर में एक नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया।

नॉमिनेशन को लेकर बिग बॉस का बड़ा फैसला

इसके बाद घरवालों को नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया। उदिति, अमन, आम्रपाली और लव को सबसे ज्यादा वोट मिले, लेकिन बिग बॉस ने पूरी प्रक्रिया ही रद्द कर दी।

बिग बॉस ने बताया कि कुछ कंटेस्टेंट्स ने नियमों के खिलाफ नॉमिनेशन को लेकर आपस में चर्चा की थी। इसके सबूत के तौर पर रोहिद, स्काउट, यंग और आसिफ की क्लिप दिखाई गई। बिग बॉस ने चारों को नियम तोड़ने का दोषी माना और नॉमिनेशन की सजा सुनाई। हालांकि, घर के कैप्टन होने के कारण रैपर यंग इस सजा से बच गए।

आसिफ ने मेकर्स पर लगाया पक्षपात का आरोप?

बिग बॉस के फैसले से आसिफ खान काफी नाराज नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि अगर बिग बॉस से लड़ना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना था कि अगर उन्हें घर से बाहर भेजना है तो भेज दें। आसिफ को लगा कि उनकी टीम के साथ पक्षपात किया जा रहा है।

वहीं, आसिफ की नाराजगी देखकर स्काउट भी भावुक हो गए। अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि आसिफ और उदिति का विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और बिग बॉस के इस सख्त फैसले के बाद घर की रणनीति कैसे बदलती है।



Source link

You may also like

Leave a Comment