Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 House: घर सजाया या रंगों की दुकान खोल दी? नए सेट को देखकर बोले यूजर्स- इससे खराब डिजाइन नहीं देखा

Bigg Boss 20 House: घर सजाया या रंगों की दुकान खोल दी? नए सेट को देखकर बोले यूजर्स- इससे खराब डिजाइन नहीं देखा

by BollywoodNewsAndMovie


घर सजाया या रंगों की दुकान खोल दी?

बिग बॉस 20 के सेट को देखते ही जो चीज सबसे पहले आंखों पर पड़ती है, वह है रंगों की भरमार. घर के अलग-अलग हिस्सों में चमकीले रंग, अलग पैटर्न और कई तरह के डिजाइन एलिमेंट्स इस्तेमाल किए गए हैं. मेकर्स का इरादा शायद घर को पहले से ज्यादा वाइब्रेंट और यूथफुल दिखाने का रहा होगा. लेकिन सवाल यह है कि क्या ज्यादा रंगीन होना ही खूबसूरत होने की गारंटी है?

सोशल मीडिया पर लोगों का एक हिस्सा तो इस डिजाइन से बिल्कुल प्रभावित नहीं दिख रहा. कई यूजर्स को घर का लुक जरूरत से ज्यादा लाउड लग रहा है. कुछ लोगों का मानना है कि अलग दिखाने की कोशिश में डिजाइन का पूरा बैलेंस बिगड़ गया.

View on Instagram

एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि उसने इससे ज्यादा ugly set नहीं देखा. वहीं कुछ लोगों ने इसे low budget सेट जैसा बताया. यानी जिस घर को देखकर दर्शकों को वाह कहना था, वहां बिग बॉस का घर खुद ही ट्रोलिंग का कंटेंट बन गया.

हर कोना बोल रहा है, लेकिन क्या कुछ कह भी रहा है?

बिग बॉस का घर सिर्फ एक सेट नहीं होता. यही वह जगह है जहां अगले कई हफ्तों तक ड्रामा, लड़ाई, दोस्ती, रोमांस और साजिशें देखने को मिलती है. इसलिए सेट का डिजाइन ऐसा होना चाहिए जो शो को सपोर्ट करे, उससे ध्यान न छीने. बिग बॉस 20 में समस्या शायद यही है.

घर का लगभग हर हिस्सा अलग से ध्यान खींचने की कोशिश करता नजर आता है. रंग अलग, पैटर्न अलग और विजुअल ट्रीटमेंट अलग. नतीजा यह कि कई जगहों पर डिजाइन खूबसूरत दिखने के बजाय बिखरा हुआ महसूस होता है. कभी-कभी डिजाइन में कम ही ज्यादा होता है. लेकिन यहां लगता है कि कम रखने का ऑप्शन ही नहीं था.

19 साल बाद बदला सेट डिजाइनर

इस बार सेट को लेकर चर्चा इसलिए भी खास है क्योंकि बिग बॉस के सेट डिजाइन में एक बड़ा बदलाव हुआ है. करीब 19 साल तक शो के अलग-अलग सीजन के सेट डिजाइन से उमंग कुमार का नाम जुड़ा रहा. लेकिनबिग बॉस 20 का सेट उमंग कुमार ने नहीं, बल्कि वर्षा जैन ने डिजाइन किया है. यानी इस बार सिर्फ नया सीजन नहीं आया है, सेट डिजाइन के पीछे की सोच भी बदली है.

बिग बॉस 20 घर, फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20 घर, फोटो- इंस्टाग्राम

वर्षा जैन ने पुराने बिग बॉस लुक से हटकर एक अलग और ज्यादा एक्सपेरिमेंटल विजन अपनाने की कोशिश की है. नए डिजाइन में रंगों और विजुअल एलिमेंट्स का इस्तेमाल इसी बदलाव का हिस्सा माना जा सकता है. लेकिन नया विजन दर्शकों को पसंद आए, यह जरूरी नहीं.

नया करने और बिगाड़ देने के बीच एक बारीक फर्क होता है

मेकर्स का एक्सपेरिमेंट करना गलत नहीं है. आखिर हर साल एक जैसा घर बनाकर दर्शकों को बांधे रखना भी आसान नहीं. लेकिन सवाल यह है कि एक्सपेरिमेंट करते वक्त क्या बेसिक विजुअल अपील को पीछे छोड़ देना चाहिए?एक अच्छा सेट वह नहीं होता जिसमें सबसे ज्यादा रंग हों. अच्छा सेट वह होता है जिसे देखने में आंख को परेशानी न हो और जो शो की पहचान को मजबूत करे.

बिग बॉस 20 का घर फिलहाल इसी कसौटी पर सवालों के घेरे में है

बिग बॉस का घर पहले शो का हिस्सा हुआ करता था. इस बार ऐसा लग रहा है कि घर खुद शो का एक किरदार बन गया है और वह भी ऐसा किरदार जिसे दर्शक पसंद करने के बजाय जमकर ट्रोल कर रहे हैं. क्या पुराने बिग बॉस का चार्म गायब हो गया?

बिग बॉस के पुराने घरों में एक खास पहचान हुआ करती थी. कुछ जगहें ऐसी थीं जिन्हें दर्शक तुरंत पहचान लेते थे. घर में भव्यता थी, लेकिन वह इतनी हावी नहीं होती थी कि कंटेंट से ज्यादा सेट दिखाई देने लगे. इस बार वही संतुलन कमजोर पड़ता दिख रहा है. रंगों की दुकान वाला तंज इसलिए भी चल पड़ा है क्योंकि घर को वाइब्रेंट बनाने की कोशिश कई जगहों पर ओवरडोज जैसी लग रही है. मेकर्स ने शायद सोचा होगा कि दर्शक कहेंगे- वाह, कितना अलग घर है.

लेकिन सोशल मीडिया का एक हिस्सा कह रहा है- भाई, थोड़ा कम अलग करते.

Bigg Boss 20 का सेट निश्चित तौर पर नया है. एक्सपेरिमेंटल है. लेकिन खूबसूरत है या नहीं, इस पर दर्शकों की राय फिलहाल मेकर्स के पक्ष में नहीं जाती. मेकर्स ने घर को यादगार बनाने के लिए रंगों और डिजाइन का सहारा लिया, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर यादगार से ज्यादा यह सेट मजाक का विषय बन रहा है.

कंटेस्टेंट्स घर के अंदर अपनी जगह बनाने के लिए लड़ेंगे. लेकिन बिग बॉस 20 का घर तो एंट्री लेते ही अपनी जगह बना चुका है. बस अफसोस…लोगों के दिल में नहीं, ट्रोलिंग की लिस्ट में

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Updates: ‘गुल्लू की एक्स को बुलाओ’, ईशा ने बिग बॉस से की डिमांड, क्या कियारा की होगी एंट्री?





Source link

You may also like

Leave a Comment