Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : Manoj Tiwari की बेटी Rhiti का छलका दर्द, बोलीं- पापा का सपोर्ट नहीं मिला, खाया  ₹10 का वड़ा पाव

Bigg Boss 20 : Manoj Tiwari की बेटी Rhiti का छलका दर्द, बोलीं- पापा का सपोर्ट नहीं मिला, खाया  ₹10 का वड़ा पाव

by BollywoodNewsAndMovie


Rhiti Tiwari: ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में इन दिनों कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे देखने को मिल रहे हैं. हाल ही के एपिसोड में मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की बेटी रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने अपने माता-पिता के तलाक, पिता के साथ रिश्ते और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद वह अपने पिता से काफी कम मिल पाती थीं. वहीं, रीति ने यह भी कहा कि उनके पिता ने करियर में मदद करने के बजाय उन्हें खुद अपने दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.(Manoj Tiwari Daughter)

साल में एक बार मिलती थी- रीति  

Rhiti tiwari

इस दौरान रीति तिवारी  (Manoj Tiwari Daughter)ने मनोज तिवारी और अपनी मां रानी तिवारी (Manoj Tiwari First Wife) के तलाक को लेकर भी खुलासा किया है. हालिया एपिसोड में वे  स्काउट (तन्मय) और यंग के साथ गार्डन एरिया में माता-पिता के तलाक पर डिस्कशन करते हुए नजर आईं. रीति बताती हैं, ‘जब मेरे मम्मी पापा का डिवोर्स हुआ तो पापा वहां से चले आए. वो शायद फोन करते थे तो मुझसे बात नहीं हो पाती थी क्योंकि मेरे मम्मी-पापा का बहुत झगड़ा चलता था उस समय. मैं उनसे एक साल में एक बार मिलती थी.’

कई सालों बाद मिलने का किया फैसला

रीति ने अपनी बात जारी रखते हुए  आगे बताया कि उन्होंने पापा से मिलने के लिए खुद फैसला किया. वो बताती हैं, “जब मैं 18 साल की हुई तो मैंने खुद से फैसला किया कि मुझे मेरे पापा के साथ टाइम स्पेंड करना है. मुझे जानना है कि वो कैसे इंसान हैं. तब तक बहुत सी चीजें बहुत लेट हो जाती हैं. उनकी जो चीजें हैं कमाई हुई,  धन दौलत, नाम शोहरत, अवसर वो सब मेरे तहत नहीं आया. मेरे तहत आया उनका नाम, जो मैं जिस रूम में जाती हूं रिस्पेक्ट दे देता है.”(Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari)

बेटी को सपोर्ट नहीं करते मनोज तिवारी

manoj tiwari

इस बातचीत में रीति ने  पापा के सपोर्ट को लेकर भी  खुलासा किया. उन्होंने कहा , “मनोज तिवारी की बेटी हूं रिस्पेक्ट कैरी करती हूं और उन्होंने मुझे एक और चीज बहुत अर्ली बोल दी थी कि वो मेरे करियर में मेरी कोई हेल्प नहीं करने वाले हैं, किसी गलत तरीके से नहीं बल्कि कहा कि तुममें अगर हुनर होगा तो तुम खुद से कर लोगी. तुमको करके नहीं दूंगा. इतने पैसे देंगे कि जाकर बाहर सीख पाऊं क्योंकि पापा कुछ भी नहीं देते कि जो मांगू ऐसे नहीं देते.”(Rhiti Tiwari Parents Divorce)

10 रुपये का वड़ा- पाव खाकर किया गुजारा 

Rhiti tiwari 2

वहीं बातचीत में रीति आगे महीने की मिलने वाली पॉकेट मनी को लेकर बताती हैं,  वह कहती है  ‘मंथली अलाउंस मिलता है, 20-25 हजार. तुझे लगता है कि किसी इंसान का 20-25 हजार में महीना निकल सकता है. मैं कभी-कभी दिन में 10 रुपये का वड़ा पाव खा लेती हूं दो बार ताकि पेट  भर जाए. 500 रुपये का डीजल भरवाती हूं. सबको ऐसे लगता है कि मैं मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुई हूं. लेकिन मैं आम इंसान हूँ, और ये काफी मुश्किल है.’

एमएस धोनी से  है खास रिश्ता

M S dhoni

मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी, लेकिन 2012 में दोनों का तलाक  (Manoj Tiwari Divorce) हो गया. रीति तिवारी का नाम क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ भी जुड़ा है.  रीति की मां रानी तिवारी को धोनी की मुंहबोली बहन बताया जाता है. सोशल मीडिया पर रानी तिवारी और एमएस धोनी की कई तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं.  रीति, धोनी को प्यार से ‘मामा’ कहती हैं.  वहीं, रीति ने अपनी मां के साथ मिलकर एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी भी शुरू की है, जो एमएस धोनी को मैनेज करती है.

FAQs

1. रीति तिवारी ने अपने माता-पिता के तलाक को लेकर क्या बताया? (What did Rhiti Tiwari say about her parents’ divorce?)

रीति तिवारी ने बताया कि उनके माता-पिता के तलाक के बाद उनके पिता मनोज तिवारी उनसे काफी कम मिल पाते थे. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब वह साल में सिर्फ एक बार अपने पिता से मिलती थीं.

2. रीति तिवारी ने 18 साल की उम्र में क्या फैसला लिया? (What decision did Rhiti Tiwari make at the age of 18?)

रीति ने बताया कि 18 साल की उम्र में उन्होंने खुद फैसला किया कि वह अपने पिता के साथ समय बिताना चाहती हैं और उन्हें बेहतर तरीके से जानना चाहती हैं.

3. मनोज तिवारी ने रीति के करियर को लेकर क्या कहा था? (What did Manoj Tiwari say about Rhiti’s career?)

रीति के मुताबिक, मनोज तिवारी ने उन्हें कहा था कि वह उनके करियर में सीधे मदद नहीं करेंगे. उन्होंने रीति को अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सीखने के लिए आर्थिक मदद देने की बात कही थी.

4. रीति तिवारी को कितनी पॉकेट मनी मिलती है? (How much pocket money does Rhiti Tiwari receive?)

रीति ने बिग बॉस 20 में बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें हर महीने करीब 20 से 25 हजार रुपये का अलाउंस मिलता है. उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने खर्चों को लेकर काफी सावधानी बरतती हैं.

5. रीति तिवारी का एमएस धोनी से क्या रिश्ता है? (What is Rhiti Tiwari’s relationship with MS Dhoni?)

रीति तिवारी एमएस धोनी को प्यार से ‘मामा’ कहती हैं. उनकी मां रानी तिवारी को धोनी की मुंहबोली बहन बताया जाता है. रीति ने अपनी मां के साथ मिलकर एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी भी शुरू की है, जो एमएस धोनी को मैनेज करती है.

Read More

‘हनुमान अंश’ की टीम ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

‘रामायणम्’ की तारीफ में सोनी राजदान ने पढ़े कसीदे, रणबीर कपूर के किरदार पर कही ये बात 

”मैसा” का दमदार टीजर हुआ रिलीज़ , रश्मिका मंदाना के रफ-टफ अंदाज ने खींचा ध्यान

‘रामायणम्’ की तारीफ में सोनी राजदान ने पढ़े कसीदे, रणबीर कपूर के किरदार पर कही ये बात

Tags : Bhojpuri Actor Manoj Tiwari | Bigg Boss 20 Contestants ! Bhojpuri Superstar Manoj Tiwari’s Daughter Rhiti CONFIRMED | Bigg Boss 20 | Manoj Tiwari’s Daughter Rhiti CONFIRMED For Bigg Boss 20 | Bigg Boss 20 Contestants | BIPL AUCTION SEASON 5 | Press conference | Manoj Tiwari | INCA Indian National Cine Academy Announcement | Manoj Tiwari





Source link

You may also like

Leave a Comment