Home Box OfficeBox Office: ‘जेलर 2’ ने छठे दिन तोड़ा थलपति विजय का रिकॉर्ड, टॉप-3 में एंट्री, दशहरे पर ‘नई नवेली’ की दोगुनी कमाई – rajinikanth jailer 2 box office collection day 6 breaks leo record nayyi navelli collection day 5 yami gautam double earning on dussehra

Box Office: ‘जेलर 2’ ने छठे दिन तोड़ा थलपति विजय का रिकॉर्ड, टॉप-3 में एंट्री, दशहरे पर ‘नई नवेली’ की दोगुनी कमाई – rajinikanth jailer 2 box office collection day 6 breaks leo record nayyi navelli collection day 5 yami gautam double earning on dussehra

by BollywoodNewsAndMovie


रजीनकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्‍स ऑफिस पर तूफानी तेजी से कमाई कर रही है। छह द‍िनों में जहां ये वर्ल्‍डवाइड ₹541 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर चुकी है, वहीं इसने थलपति व‍िजय की ‘ल‍ियो’ का रिकॉर्ड तोड़ तमिल स‍िनेमा में इति‍हास रच द‍िया है। दूसरी ओर, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ को दशहरा का फायदा म‍िला है। फ‍िल्‍म ने मंगलवार को लगभग दोगुनी कमाई की है।

Tuesday Box Office - Jailer 2 - Nayyi Navelli - Prahaar - Ranabaali
Box Office: ‘जेलर 2’ ने छठे दिन तोड़ा थलपति विजय का रिकॉर्ड, टॉप-3 में एंट्री, दशहरे पर ‘नई नवेली’ की दोगुनी कमाई
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने छठे दिन बॉक्‍स ऑफिस पर नया इतिहास रचा है। मंगलवार को दशहरा के दिन इस सीक्‍वल फिल्‍म ने जहां साल 2023 की ओरिजनल ‘जेलर’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है, वहीं तमिल भाषा में सबसे तेजी से ₹200 करोड़ की नेट कमाई करने वाली फिल्‍म भी बन चुकी है। डायरेक्‍टर नेल्‍सन दिलीपकुमार की इस एक्‍शन फिल्‍म ने महज छह दिनों में मुकाम हासिल किया, जबकि थलपति विजय की ‘लियो’ को ऐसा करने में सात दिन लगे थे। इसी के साथ छह दिनों में ‘जेलर 2’ की वर्ल्‍डवाइड कमाई ₹541 करोड़ तक पहुंच गई है। विजयादशमी के दिन यामी गौतम की ‘नई नवेली’ को भी जबरदस्‍त फायदा हुआ है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को करीब-करीब दोगुनी कमाई हुई है। राजकुमार राव की ‘प्रहार: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ उज्‍जवल निकम’ और विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’ की कमाई भी बढ़ी है।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ कॉलीवुड में हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। सुपरस्‍टार के फैंस का क्रेज देखने लायक है। जबकि त्योहारों के लंबे वीकेंड और दशहरा की छुट्टियों के कारण मंगलवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली है। छठे दिन ‘जेलर 2’ के तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्‍नड़ शोज में कुल 3.022 लाख फुटफॉल दर्ज किया गया। जब‍कि छह दिनों में 18,928,552 (18.92 करोड़) दर्शक यह फिल्‍म देख चुके हैं।

Jailer 2 Collection Day 6 Worldwide
‘जेलर 2’ में रजनीकांत

‘जेलर 2’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और थलपति विजय की ‘लियो’ दोनों ही त्योहारों के दौरान गुरुवार को रिलीज हुई थीं। पांच दिनों में ही ‘जेलर 2’ ने तमिल बॉक्‍स ऑफिस पर ‘लियो’ पर मामूली बढ़त बना ली थी। जबकि इसके बाद, मंगलवार को विजयदशमी की छुट्टी के कारण ‘जेलर 2’ ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। Sacnilk के मताबिक, छठे दिन ‘जेलर 2’ ने चार भाषाओं में 15529 शोज से ₹45.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसमें तमिल वर्जन से ₹31.20 करोड़, तेलुगु वर्जन से ₹8.75 करोड़, हिंदी वर्जन से ₹5.00 करोड़ और कन्नड़ वर्जन से ₹60 लाख की कमाई हुई है। इस तरह, भारत में ‘जेलर 2’ ने कुल ₹337.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹287.80 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

  • पहला दिन, गुरुवार – ₹59.70 करोड़
  • दूसरा दिन, शुक्रवार – ₹37.10 करोड़
  • तीसरा दिन, शनिवार – ₹47.25 करोड़
  • चौथा दिन, रविववार – ₹55.85 करोड़
  • पांचवां दिन, सोमवार – ₹42.35 करोड़
  • छठा दिन, मंगलवार – ₹45.55 करोड़

‘जेलर 2’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

करीब ₹350 करोड़ के बजट में बनी ‘जेलर 2’ विदेशों में भी झामफाड़ कमाई कर रही है। मंगलवार को छठे दिन विदेशी बाजार से भी ₹10.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। जबकि अब तक छह दिनों में ओवरसीज ₹204.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन हुआ है। इससे दुनिया भर में देश और दुनिया मिलाकर ‘जेलर 2’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹541.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

‘जेलर 2’ छह दिनों में बनी तमिल की टॉप-3 फिल्‍म

‘जेलर 2’ इसी के साथ छह दिनों में देश और विदेश में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप तमिल फिल्‍मों की लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसने रजनीकांत की ही ‘कुली’ (₹285.01 करोड़), ‘पोन्न‍िय‍िन सेल्‍वन 1’ (₹266.54 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्‍ट में अब ‘जेलर 2’ के ऊपर सिर्फ मूल फिल्‍म ‘जेलर’ और थलपति की ‘लियो’ है।

देश में टॉप- 5 तमिल फिल्‍में (नेट) वर्ल्‍डवाइड टॉप – 5 तमिल फिल्‍में (ग्रॉस)
  1. जेलर – ₹348.55 करोड़
  2. लियो – ₹341.04 करोड़
  3. जेलर 2 – ₹287.80 करोड़
  4. कुली – ₹285.01 करोड़
  5. पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन पार्ट 1 – ₹266.54 करोड़
  1. लियो – ₹605.90 करोड़
  2. जेलर – ₹604.74 करोड़
  3. जेलर 2 – ₹541.00 करोड़
  4. कुली – ₹518.00 करोड़
  5. पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन पार्ट 1 – ₹488.36 करोड़

तमिल में ₹200 करोड़ कमाने में पिछली ‘जेलर’ को लगे थे 10 दिन, GOAT को 13 दिन

तमिल बॉक्‍स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ की कमाई की रफ्तार देखने लायक है। छह दिनों में इसने तमिल सिनेमाघरों से ₹206.30 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि तेलुगू से ₹53.65 करोड़, हिंदी से ₹25.00 करोड़ और कन्‍नड़ से ₹2.85 करोड़ की कमाई हुई है। लेकिन इसकी अहमियत सिर्फ ‘लियो’ को पीछे छोड़ने तक ही सीमित नहीं है। पहली वाली ‘जेलर’ को तमिल में ₹200 करोड़ कमाने में 10 दिन लगे थे। जबकि ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को 13 दिन और कमल हासन की ‘विक्रम’ को 24 दिन लगे थे।

Nayyi Navelli box office collection day 5
‘नई नवेली’ में यामी गौतम

‘नई नवेली’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

दूसरी ओर, बीते शुक्रवार को रिलीज हुई यामी गौतम की ‘नई नवेली’ को भी दशहरे की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। मंगलवार को पांचवें दिन इसने 4835 शोज से देश में ₹4.35 करोड़ की नेट कमाई की। एक दिन पहले फर्स्‍ट मंडे को ₹2.65 करोड़ की कमाई हुई थी। यह भी कम दिलचस्‍प नहीं है कि ‘नई नवेली’ को दर्शकों से बहुत अच्‍छे रिव्‍यू नहीं मिले हैं। लेकिन बाजवूद इसके इस हॉरर-कॉमेडी ने 5 दिनों में देश में ₹22.18 करोड़ की ग्रॉस कमाई और ₹18.65 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड ₹24.68 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। जबकि इसका बजट ₹50 करोड़ है।

  • पहला दिन, शुक्रवार – ₹3.25 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार – ₹4.00 करोड़
  • तीसरा दिन, रविववार – ₹4.40 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार – ₹2.65 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार – ₹4.35 करोड़
prahaar the untold story of ujjwal nikam collection day 5
‘प्रहार: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ उज्जवल न‍िकम’ में राजकुमार राव

‘प्रहार’ मूवी कलेक्‍शन

राजकुमार राव और वामिका गब्‍बी की ‘प्रहार – द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम‘ की कमाई भी मंगलवार को बढ़ी है। इसने 3294 शोज से ₹3.30 करोड़ की नेट कमाई की, जो एक दिन पहले ₹2.00 करोड़ थी। अविनाश अरुण के डायरेक्‍शन में बनी इस बायोपिक का बजट ₹60 करोड़ है। जबकि इसने 5 दिनों में देश में ₹17.21 करोड़ का ग्रॉस कलेकशन और ₹14.45 करोड़ की नेट कमाई की है। फिल्‍म की विदेशों में अब तक ₹2.30 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹19.51 करोड़ तक पहुंचा है।

  • पहला दिन, शुक्रवार – ₹2.35 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार – ₹3.15 करोड़
  • तीसरा दिन, रविववार – ₹3.65 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार – ₹2.00 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार – ₹3.30 करोड़
ranabaali movie collection day 5
‘रणबाली’ में व‍िजय देवरकोंडा

‘रणबाली’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

इन सब के बीच, विजय देवरकोंडा और रश्‍म‍िका मंदाना की ‘रणबाली’ भी है, जिसने पांचवें दिन 2237 शोज से देश में ₹6.75 करोड़ की नेट कमाई की है। फिल्‍म का बजट ₹130 करोड़ है, लेकिन यह भारत में अब तक ₹42.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹36.20 करोड़ की नेट कमाई ही कर पाई है। विदेशों में भी इस पीरियड-एक्‍शन फिल्‍म का बहुत जोर नहीं दिख रहा। ओवरसीज मार्केट से अब तक ₹10.25 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। ‘रणबाली’ ने देश और विदेश मिलाकर 5 दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹52.40 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें