Home Box OfficeTuesday Box Office: दशहरे पर ‘जेलर 2’ ने उड़ाया गर्दा, ‘दृश्यम 3’ की भी लगी लॉटरी, जानें- ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ का हाल

Tuesday Box Office: दशहरे पर ‘जेलर 2’ ने उड़ाया गर्दा, ‘दृश्यम 3’ की भी लगी लॉटरी, जानें- ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ का हाल

by BollywoodNewsAndMovie


मंगलवार को दशहरा की छुट्टी के चलते सिनेमाघरों में भी दर्शकों की काफी भीड़ नजर आई और इसका पूरा फायदा थिएटर में मौजूद फिल्मों को मिला. जहां ‘जेलर 2’ ने बंपर कमाई की तो वहीं ‘प्रहार’ से ‘नई नवेली’ और ‘राणाबाली’ तक ने भी अच्छी ग्रोथ दिखाई. वहीं ‘दृश्यम 3’ ने भी कमाल किया. यहां मंगलवार, 20 अक्टूबर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान सकते हैं.

‘जेलर 2’ ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ तो बॉक्स ऑफिस की किंग बन गई है. पहले मंडे को इसने 42.35 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी. वहीं मंगलवार को दशहरे के मौके पर इस फिल्म की कमाई में अच्छी ग्रोथ देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी मंगलवार को 45.55 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 287.80 करोड़ रुपये हो गई है.

प्रहार ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा ‘प्रहार’ की कमाई में मंडे को मंदी देखी गई थी. इस फिल्म ने चौथे दिन 2 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि मंगलवार को इसके कलेक्शन में भी तेजी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 3.30 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 14.45 करोड़ रुपये हो गई है.

‘नई नवेली’ ने मंगलवार को कितना कमाया?
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है. हालांकि मंडे को इसके कलेक्शन में भी मंदी देखी गई थी और ये 2.65 करोड़ कमा पाई थी. लेकिन मंगलवार को इसके कलेक्शन में भी उछाल आया.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नई नवेली’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 4.35 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 5 दिनों का नेट कलेक्शन अब 18.65 करोड़ रुपये हो गया है.

राणाबाली ने मंगलवार को कितना किया कारोबार?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ ने मंडे को यानी रिलीज के चौथे दिन 5.40 करोड का कलेक्शन किया था. वहीं मंगलवार को इसकी कमाई में भी उछाल देखा गया.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राणाबाली’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 6.75 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 36.20 करोड़ रुपये हो गई है.

दृश्यम 3 ने तीसरे मंगलवार कितना कमाया?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन 3.50 करोड़ कमाए थे. वहीं तीसरे मंगलवार तो इसने गर्दा भी उड़ा दिया.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की नेट कमाई अब 357 करोड़ रुपये हो गई है.  



Source link

You may also like

Leave a Comment