Home Hollywoodएवेंजर्स डूम्सडे:रिलीज से पहले ही धमाका, एडवांस बुकिंग में इन दो बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़ – Avengers Doomsday Advance Booking Marvel Film Beats Ramayana And Dhurandhar 2 In Pre Sales In India

एवेंजर्स डूम्सडे:रिलीज से पहले ही धमाका, एडवांस बुकिंग में इन दो बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़ – Avengers Doomsday Advance Booking Marvel Film Beats Ramayana And Dhurandhar 2 In Pre Sales In India

by BollywoodNewsAndMovie


Avengers Doomsday Advance Booking Marvel Film Beats Ramayana And Dhurandhar 2 In Pre Sales In India

अवेंजर्स: डूम्सडे एडवांंस बुकिंग कलेक्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉलीवुड की मच-अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की रिलीज में अब सिर्फ चार हफ्ते बाकी हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म भारत में अपनी ग्लोबल रिलीज से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 नवंबर को रिलीज से करीब एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी। बुकिंग शुरू होने के महज 48 घंटों के अंदर फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। 


अब तक किया इतना कलेक्शन

सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई जारी है। फिल्म ने 4 दिनों के शो के लिए अब तक 34.53 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटा दें तो यह आंकड़ा 28.87 करोड़ रुपये है।

फिल्म के ओपनिंग डे, यानी 17 दिसंबर के लिए सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं। इस दिन की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 16.56 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, जबकि ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 14.73 करोड़ रुपये है।

शहरों की बात करें तो मुंबई सबसे आगे है। यहां फिल्म ने अब तक 6.78 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 5.32 करोड़ रुपये है।



Source link

You may also like

Leave a Comment