Home Hollywoodहॉलीवुड तक पहुंचा ‘रामायण’ का जलवा, रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका!

हॉलीवुड तक पहुंचा ‘रामायण’ का जलवा, रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका!

by BollywoodNewsAndMovie


मनोरंजन

Ramayana Box Office Collection Update: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Ramayana Box Office Collection Update: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हालांकि, वीकडेज शुरू होते ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन ओवरसीज मार्केट में फिल्म का दबदबा कायम है। विदेशों में शानदार कमाई के साथ फिल्म ने कई बड़ी भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

13वें दिन भी बरकरार रही फिल्म का जलवा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 1’ ने रिलीज के 13वें दिन भारत में करीब 28.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 821 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। फिल्म की लगातार शानदार कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स की बड़ी वजह इसकी भव्यता, शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग है।

ओवरसीज में ‘रामायण’ ने रचा इतिहास

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी ‘रामायण’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 1,483 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 502 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फिल्म की नजर 1,500 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े पर है।

ओवरसीज कमाई में ‘RRR’ और ‘धुरंधर 2’ को छोड़ा पीछे

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 502 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ ‘रामायण’ ओवरसीज कलेक्शन के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने बिना चीन में रिलीज हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

ओवरसीज कमाई की टॉप-5 फिल्मों में ‘दंगल’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘बाहुबली 2’ शामिल हैं। वहीं, ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’, ‘अंधाधुन’, ‘पठान’, ‘पीके’, ‘जवान’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में रणबीर कपूर की यह फिल्म कमाई के कौन-कौन से नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

ये भी पढ़ें: नदी बचाने निकले बिट्टू तबाही खुद पहुंचे अस्पताल! हाथों का इन्फेक्शन देख उड़ जाएंगे होश





Source link

You may also like

Leave a Comment