Bigg Boss 20 Captancy Task: बिग बॉस 20 में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। घरवालों के बीच बदलते रिश्ते, तीखी नोकझोंक और कैप्टंसी की जंग ने शो को दिलचस्प बना दिया है।
Bigg Boss 20 Captancy Task: बिग बॉस 20 में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। घरवालों के बीच बदलते रिश्ते, तीखी नोकझोंक और कैप्टंसी की जंग ने शो को दिलचस्प बना दिया है। लेटेस्ट एपिसोड में भी कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे घर का माहौल गरमा दिया। कैप्टंसी टास्क के दौरान लव गिल ने ऐसा नियम तोड़ा कि बिग बॉस का पारा चढ़ गया। गुस्से में बिग बॉस ने पूरा टास्क ही रद्द कर दिया। वहीं, इस फैसले के बाद उदिती को घर की नई कैप्टन बना दिया गया। अब शो में एविक्शन को लेकर भी नया सस्पेंस खड़ा हो गया है।
कैप्टंसी टास्क में घरवालों के बीच छिड़ी जंग
स्पंज वाले कैप्टंसी टास्क के बाद उदिती मजबूत दावेदार बनकर उभरी थीं। इसके अगले राउंड में अरिश्फा और उदिती को छोड़कर बाकी घरवालों ने हिस्सा लिया। वहीं, मेडिकल सलाह के चलते मनीष गोयल टास्क से बाहर रहे और उनकी जगह स्काउट ने मुकाबले में हिस्सा लिया।
टास्क के दौरान काजी तौकीर ने कनिका मान की तस्वीर को निशाना बनाया, जबकि कनिका ने यंग की फोटो पर वार किया। कनिका को डर था कि यंग के कैप्टन बनने से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तीसरे राउंड में कनिका ने काजी को टास्क से बाहर कर दिया और उन्हें अपनी पुरानी बातों पर कायम रहने की सलाह दी। इस बीच काजी ने स्काउट के कंधों पर चढ़कर गाना गाया, जिससे माहौल थोड़ा हल्का भी हुआ।
लव गिल की जिद ने बिगाड़ा पूरा खेल
चौथे राउंड में लव गिल ने ‘वन चांस’ नियम का उल्लंघन कर दिया। एक बार टास्क में हिस्सा लेने के बावजूद वह दोबारा सर्कल में पहुंच गईं। घरवालों ने उन्हें नियम याद दिलाया, लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं हुईं। देखते ही देखते काजी और लव के बीच बहस शुरू हो गई।
मामला बढ़ता देख बिग बॉस ने लव को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद तय दो मिनट के अंदर किसी भी कंटेस्टेंट के बटन नहीं दबाने पर बिग बॉस ने पूरा कैप्टंसी टास्क रद्द कर दिया।
उदिती को मिली कप्तानी
टास्क रद्द होने के बाद बिग बॉस ने उदिती को घर की नई कैप्टन घोषित कर दिया। लेकिन एपिसोड का सबसे बड़ा ट्विस्ट इसके बाद आया। बिग बॉस ने एक सदस्य के बेघर होने का ऐलान कर दिया और नई कैप्टन उदिती से दो अहम सवाल पूछे। उदिती अपने जवाबों में किसका नाम लेती हैं और उनके फैसले का किस कंटेस्टेंट पर असर पड़ता है। आने वाला एपिसोड इसी सस्पेंस के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें: TIME100 Next के कवर पर आलिया का जलवा, खूबसूरती देख फैंस हुए दीवाने!
