Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में ‘कजीना’ बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट – bigg boss 20 qazi touqeer female getup kazeena flirts with manish goel

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में ‘कजीना’ बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट – bigg boss 20 qazi touqeer female getup kazeena flirts with manish goel

by BollywoodNewsAndMovie


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों अगर कोई कंटेस्टेंट दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन कर रहा है, तो वो हैं सिंगर और एक्टर काजी तौकीर। शो की शुरुआत से ही काजी अपने अनोखे अंदाज और बेबाक खेल से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने के लिए काजी किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। 


 


इसी कड़ी में, शो के अपकमिंग एपिसोड में काजी एक बार फिर अपने चर्चित फीमेल गेटअप यानी ‘कजीना’ (कन्नू) के अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसका प्रोमो और झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


घरवालों की मदद से तैयार हुईं ‘कन्नू’


बिग बॉस के घर में जब भी कोई मजेदार टास्क या मस्ती का माहौल बनता है, तो पूरा घर एक साथ नजर आता है। काजी तौकीर को ‘कजीना’ बनाने में भी घर के अन्य सदस्यों ने पूरा योगदान दिया। इस खास लुक के लिए काजी ने भोजपुरी क्वीन आम्रपाली की साड़ी और ब्लाउज पहना। 


 


उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन में चार चांद लगाने का काम अरिश्फा ने किया, जिन्होंने काजी का बेहद ग्लोइंग मेकअप किया। माथे पर लाल बिंदी, लंबे नकली बाल, आंखों में आईलाइनर, गालों पर ब्लश, लिपस्टिक और गले में हैवी नेकलेस पहनकर जब काजी तैयार हुए, तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। वहीं, गेमिंग स्टार स्काउट ओपी ने एक परफेक्ट स्टाइलिस्ट की तरह काजी की साड़ी का पल्लू सेट किया। काजी का यह रूप देखकर घर के सभी सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए।


 


मनीष गोयल के साथ मस्ती और रोमांस


लड़की के अवतार में आते ही काजी पूरी तरह से अपने किरदार में ढल गए और सीधे बेडरूम में जाकर एक्टर मनीष गोयल के साथ मस्ती करने लगे। बलखाते और इठलाते हुए काजी ने अपने ‘सज्जन’ यानी मनीष को आवाज लगाई और उनका हालचाल पूछा। मस्ती के मूड में मनीष ने जब मजाक में उन्हें ‘बहन’ कहकर बुलाया, तो ‘कजीना’ बनीं काजी ने नकली गुस्सा दिखाते हुए साफ कह दिया कि वो उनकी बहन नहीं हैं।


 


इसके बाद काजी ने मनीष संग जमकर फ्लर्ट किया और उनके माथे पर किस भी किया। काजी ने रोमांटिक गाना गाकर मनीष के साथ आशिकी करने की एक्टिंग की, जिसे देखकर मनीष गोयल भी शरमा गए। हालांकि, मनीष ने भी काजी के इस शानदार लुक की तारीफ की और आखिर में अपनी ‘कन्नू’ को ‘आई लव यू’ कहकर इस मजेदार पल को और यादगार बना दिया। इसके बाद काजी ने अरिश्फा और उदिति के साथ मिलकर जोरदार डांस भी किया।


पुराने विवाद को भुलाकर आगे बढ़े काजी और मनीष


गौरतलब है कि पिछली बार जब काजी ने ‘कजीना’ का रूप धरा था, तब मनीष गोयल के साथ उनका एक बड़ा विवाद हो गया था। उस दौरान काजी ने प्रैंक करते हुए मनीष पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगा दिया था। काजी का यह मजाक उल्टा पड़ गया था और मनीष इस इल्जाम से काफी आहत और नाराज हुए थे। लेकिन इस बार दोनों ने पुरानी कड़वाहट को भुलाकर बेहद हेल्दी और मजेदार अंदाज में दर्शकों को हंसाया।


 


सलमान खान और फैंस के बने फेवरेट


काजी तौकीर का यह ‘कजीना’ अवतार सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस काजी को ‘एंटरटेनमेंट का बाप’ बता रहे हैं और उन्हें अभी से बिग बॉस 20 का विनर मान रहे हैं। इससे पहले वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने भी काजी की तारीफ करते हुए कहा था कि वे घर में सबसे ज्यादा मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। काजी की यह कॉमेडी और एनर्जी निश्चित रूप से शो की टीआरपी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment