Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. घर में राशन चोरी को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर विवाद हुआ. लव गिल पर खाना छिपाने के आरोप लगे, तो दूसरी ओर काजी और कनिका के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली. वहीं, उदिति के नंबर देने के फैसले ने माही विज को नाराज कर दिया.
whole house fighting for chori ke ration.. le qazi bhai with his subject 😭😭 #BB20 • #QaziTouqeer • #BiggBoss20 https://t.co/qNEkSWsAx8
— 𝐒enpai 🥂 (@Oyye_Senpai) November 20, 2026
राशन चोरी को लेकर लव गिल पर उठे सवाल
एपिसोड की शुरुआत राशन चोरी के मुद्दे से होती है. घर में खाने-पीने की कुछ चीजें गायब होने को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच चर्चा शुरू हो जाती है. उदिति कहती हैं कि घर में सभी को बराबर खाना मिलना चाहिए. वहीं, गुल्लू लव से पूछते हैं कि उन्होंने खाना कहां-कहां छिपाकर रखा है.
#Qazi ne #Kanika mein apna agla target dhoond liya hai! Ab kya woh stand lengi? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/JRG9IUOMsO
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 20, 2026
हालांकि, घरवालों को अभी तक यह साफ नहीं पता चल पाया है कि राशन किसने छिपाया है, लेकिन कई कंटेस्टेंट्स लव पर शक जताते नजर आते हैं.
काजी ने कनिका पर साधा निशाना
राशन चोरी के मुद्दे पर काजी भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं. वह कहते हैं कि घर में आटा और चावल चोरी करने वाला घटिया इंसान है. इसके बाद वह कनिका को निशाने पर लेते हुए पूछते हैं कि हर मुद्दे पर स्टैंड लेने वाली कनिका अब कहां हैं.
EXCLUSIVE THE QAZINA AURA IS UNREAL ❤️😂🔥 This Qazina Reel Cross Millions Of Views On Instagram !! With 100K Likes Within 12 Hours The HYPE IS UNREAL 🔥 Clear winner qazi Touqeer #QaziTouqeer #BiggBoss20 l https://t.co/TucQXCuITQ
— lucky boy 🔥VIP🦅 (@ZainAlee1023278) November 21, 2026
इस पर यंग भी तंज कसते हैं. काजी लगातार कनिका को उकसाने की कोशिश करते हैं. इसी बीच अरिश्फा और गुल्लू के बीच भी बहस हो जाती है. अरिश्फा गुल्लू से कहती हैं कि उन्हें शर्म आनी चाहिए.
अरिश्फा ने लव को कहा चोर
अगली सुबह भी राशन चोरी का मुद्दा शांत नहीं होता. अरिश्फा को देखते ही लव चोर-चोर कहने लगती हैं. इसके बाद अरिश्फा अपने दोस्तों को इस बारे में बताती हैं. वहीं, काजी मनीष के साथ मजाक करते हुए उनकी उम्र पर भी टिप्पणी कर देते हैं. दोनों के बीच हंसी-मजाक का माहौल देखने को मिलता है. इसी दौरान बिग बॉस घरवालों को एक नए टास्क की जानकारी देते हैं.
काजी का लड़की वाला अंदाज देख हंसे घरवाले
वहीं काजी का एक बार फिर एक अलग अंदाज देखने को मिलता है. घर की लड़कियां मिलकर उन्हें लड़की की तरह तैयार करती हैं. मनीष पहले ही काजी को चेतावनी देते हैं कि इस बार उनसे कोई पंगा न लें, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है.
माही और यंग भी काजी को ऐसा ही समझाते हैं. हालांकि, तैयार होने के बाद काजी मनीष के पास पहुंच जाते हैं और उनसे बातचीत करने लगते हैं. उनका यह अंदाज देखकर घरवाले खूब हंसते हैं. बाद में अरिश्फा और उदिति उनके साथ गार्डन एरिया में डांस भी करती हैं.
उदिति ने दिए घरवालों को नंबर, माही हुई नाराज
एपिसोड के आखिर में बिग बॉस उदिति को घर के सदस्यों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नंबर देने की जिम्मेदारी सौंपते हैं. उदिति गुल्लू को 6, लव को 2, काजी को 10, स्काउट को 5 और मनीष को 7 नंबर देती हैं. वहीं, अरिश्फा को 9, आम्रपाली को 4, यंग को 8 और माही को सिर्फ 1 नंबर मिलता है. कनिका को उदिति 3 नंबर देती हैं.
