Home Bigg Boss 20Qazi Touqeer Transformation: साड़ी पहनकर लड़की बने काजी, दो बच्चों के पिता पर हुए लट्टू, 100 कैमरों के सामने किया Kiss – Qazi Touqeer wore sari female avatar full makeup flirts with manish goel kissed sunil grover Bigg Boss 20 tmovh

Qazi Touqeer Transformation: साड़ी पहनकर लड़की बने काजी, दो बच्चों के पिता पर हुए लट्टू, 100 कैमरों के सामने किया Kiss – Qazi Touqeer wore sari female avatar full makeup flirts with manish goel kissed sunil grover Bigg Boss 20 tmovh

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा है. रियलिटी शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए वो कुछ भी कर जाते हैं. लेकिन अपनी ऑडियंस को बिल्कुल भी बोर नहीं होने देते. जनता को एंटरटेनमेंट का डोज देने के लिए काजी लड़की तक बन गए हैं. पिछले एक एपिसोड में वो कजीना बने थे. इस वीक काजी ने फिर से फीमेल गेटअप लिया है.

कजीना इज बैक…
अपकमिंग एपिसोड में काजी का फनी साइड दिखेगा. उन्होंने फीमेल गेटअप के लिए आम्रपाली के कपड़े लिए. एक्ट्रेस की साड़ी और ब्लाउज पहना. अरिश्फा ने काजी का ग्लोइंग मेकअप किया. लाल बिंदी लगाई. नकली बाल लगाए. आईलाइनर, ब्लश, लिपस्टिक लगाई. गले में हैवी नेकलेस पहनाया. स्काउट ओपी ने काजी का पल्लू सेट कराया. काजी का कजीना (कन्नू) लुक देखकर घरवालों की हंसी नहीं रुकी. लड़की के अवतार में आकर काजी ने मनीष गोयल के मजे लिए. काजी ने बेडरूम में आकर मनीष संग फ्लर्ट किया. मनीष को माथे पर kiss किया. 

काजी ने मनीष संग किया फ्लर्ट
काजी बलखाते-इठलाते हुए अपने सज्जन यानी मनीष को बुलाते हैं. मनीष का हालचाल लिया. एक्टर ने जब उन्हें बहन बुलाया तो काजी ने नाराज होते हुए कहा कि वो उनकी बहन नहीं हैं. मनीष ने काजी के लुक की तारीफ की है. काजी ने रोमांटिक गाना गाकर मनीष संग आशिकी की. एक्टर भी उनकी अदाएं देखकर शरमा जाते हैं. आखिर में मनीष ने भी अपनी कन्नू को आई लव यू बोला. काजी ने अरिश्फा और उदिति संग डांस किया. काजी ने आखिर में सुनील ग्रोवर को सैल्यूट किया. सुनील कपिल के शो में फीमेल गेटअप लेते हैं. कॉमेडियन के एफर्ट्स की काजी ने तारीफ खी

काजी के कजीना अवतार की फैंस ने जमकर तारीफ की है. यूजर्स का कहना है काजी बेस्ट हैं. काजी के शो जीतने की लोग कामना कर रहे हैं. सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में काजी के कजीना लुक की तारीफ की थी. काजी की लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश की सराहना की थी. वैसे पिछली बार जब काजी कजीना बने थे, मनीष के साथ उनका विवाद भी हुआ था. काजी ने प्रैंक किया था. उन्होंने एक्टर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था. मगर उनका ये प्रैंक गलत चला गया था. मनीष इस इल्जाम से काफी ऑफेंड हुए थे.
 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment