Home Hollywoodहॉलीवुड जाकर बदले इन एक्टर्स के बोल, खुलकर सामने लाई बॉलीवुड की सच्चाई, Bollywood Hindi News

हॉलीवुड जाकर बदले इन एक्टर्स के बोल, खुलकर सामने लाई बॉलीवुड की सच्चाई, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड में काम करने के दौरान तो एक्टर्स यहां की हकीकत पर खुलकर बात नहीं कर पाते, लेकिन हॉलीवुड जाने के बाद कई बार एक्टर्स ने इंडस्ट्री की गलत चीजों पर खुलकर बात की है।

बॉलीवुड के कई एक्टर्स हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा के अलावा हॉलीवुड में भी काम किया है। कुछ ने हॉलीवुड जाकर भारतीय सिनेमा के बारे में ऐसे बयान दिए, जो चर्चा का विषय बन गए। हिंदी सिनेमा में काम करने के दौरान कभी खुलकर यहां के बारे में नहीं बोल सके इन एक्टर्स ने हॉलीवुड में जो कुछ कहा, वो भारतीय सिनेमा जगत के बारे में एक अलग ही कहानी बयां करता है। हालांकि लोगों ने यह भी कहा कि यह बातें दूसरी जमीन पर जाकर नहीं कहनी चाहिए थीं।

प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस से शादी करने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड का रुख कर चुकी थीं। वह ‘क्वांटिको’ सीरिलल में काम करने के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रही थीं। शादी के बाद विदेश में सेटल होने के बाद एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उन्हें बॉलीवुड छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री पॉलिटिक्स ऐसी थी कि उन्हें साइडलाइन करने की भरसक कोशिश की जा रही थी।

मल्लिका शेरावत

हॉलीवुड में बसने के बाद मल्लिका शेरावत ने कई इंटरव्यू में बॉलीवुड की सोच और संस्कृति पर तीखे हमले किए। मल्लिका ने बताया कि कैसे कई फिल्मों में समझौता नहीं करने की वजह से उन्हें बॉलीवुड फिल्मों से बाहर कर दिया गया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे बॉलीवुड में चीजें काफी हद तक मेल डॉमिनेटिंग हैं। मल्लिका शेरावत ने यह भी बताया कि साल 2004 में फिल्म मर्डर के बाद उन्हें इंडस्ट्री में स्लट शेम किया गया था।

ए. आर. रहमान

रहमान हालांकि पूरी तरह हॉलीवुड जाकर सेलट नहीं हुए, लेकिन ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के लिए ऑस्कर जीतने और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के बिगड़ते माहौल पर बड़ा बयान दिया था। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में एक गैंग काम कर रहा है, जो उनके बारे में झूठी अफवाहें फैला रहा है। रहमान ने कहा कि इसी वजह से वह मन माफिक काम नहीं ले पा रहे हैं।

इरफान खान

दिवंगत एक्टर इरफान खान ने कई बार बॉलीवुड और हॉलीवुड के काम करने के तरीकों में फर्क पर बात की थी। क्योंकि इरफान खान के काम को हॉलीवुड में बहुत पसंद किया जाता था, ऐसे में एक्टर ने कई बार कहा था कि भारतीय सिनेमा को विदेशी पैटर्न फॉलो नहीं करना चाहिए और जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। इरफान को ‘बॉलीवुड’ शब्द से भी ऐतराज था।





Source link

You may also like

Leave a Comment