Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 21 october 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 21 october 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तेल रिफाइनरी में भारत को सुपर पावर बताया. वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को टैक्स फ्री किया. इन खबरों के अलावा, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने हिरासत बढ़ाए जाने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

मार्को रुबियो की डीजल डिप्लोमेसी को समझें… तेल रिफाइनरी में इंडिया को बताया सुपरपावर, जामनगर का करेंगे दौरा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं. रुबियो ने मुंबई में भारत को ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ बताया. आज वह जामनगर स्थित रिलायंस की दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी पहुंचे, जहां रोजाना करीब 14 लाख बैरल कच्चा तेल प्रोसेस होता है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल रिलायंस इंडस्ट्रीज से वेनेजुएला में तेल उत्पादन पर चर्चा करेगा.

‘रामायण’ की रिलीज से पहले बड़ा धमाका, पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री हुई रणबीर कपूर की फिल्म, CM का ऐलान

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. पश्चिम बंगाल में फिल्म को टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया गया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विजयादशमी के मौके पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म को टैक्स-फ्री करने की घोषणा की. इससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है और त्योहार की खुशी दोगुनी हो गई है.

सौरव दास-आशुतोष रांका की हिरासत को चुनौती, हाईकोर्ट में कल हो सकती है सुनवाई

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोस्टेट के बाद हिरासत में लिए गए सौरव दास और आशुतोष रांका को राहत नहीं मिली है. मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी. दोनों ने हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ाने के मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती दी है. उनकी वकील रत्ना सिंह ने दलील दी कि हिरासत बढ़ाने के लिए ठोस कानूनी आधार नहीं थे.

IND vs ZIM: हरमनप्रीत और शेफाली का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी ट्वेंटी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 92 रनों के बड़े अंतर से मात दे दी है. इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी ट्वेंटी सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाते हुए शानदार अंदाज में क्लीन स्वीप कर लिया है.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीनों आरोपी मुंबई पहुंचे, एंटी एक्सटॉर्शन सेल में पूछताछ

टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मुंबई लाया गया है. कोटा से करीब 17 घंटे के सफर के बाद उन्हें जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल चेकअप हुआ. इसके बाद तीनों को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल में रखा गया. आरोपियों की पहचान ऋतिक कुमार, फूल सिंह और रेहान अंसारी के रूप में हुई है.

कोहरे और धुंध की चपेट में दिल्ली-NCR, दशहरे के बाद मौसम ने ली करवट

दिल्ली में बुधवार सुबह कई इलाकों में धुंध और स्मॉग छाया रहा. अक्षरधाम के पास बायोडायवर्सिटी पार्क में कोहरा भी दिखा. एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, बुधवार से दिल्ली की हवा ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच सकती है और 23 अक्टूबर तक ऐसी ही रहने का अनुमान है. मंगलवार को AQI 179 दर्ज हुआ था, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है.

334 गेंद, 9 घंटे और 179 रन…टेम्बा बावुमा ने काटा गदर! रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 36 साल 154 दिन की उम्र में बावुमा WTC इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए. रोहित शर्मा ने वर्ष 2023 में 35 साल 285 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था.

‘फ्रांस से लौटे भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका’, AAP का दावा

पंजाब CM भगवंत मान के फ्रांस दौरे से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब तीन घंटे रोके जाने का AAP ने दावा किया है. सौरभ भारद्वाज और बलतेज पन्नू ने इसे लेकर केंद्र पर निशाना साधा. भारद्वाज ने कहा कि मान पेरिस में पंजाब के उत्पाद लॉन्च करने गए थे. सौरभ भारद्वाज ने केंद्र के इस रवैये को अहंकार बताते हुए जुबानी हमला किया.

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार दिखे पिता जैकी श्रॉफ, CM देवेंद्र फडणवीस के साथ आए नजर

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के कुछ दिन बाद उनके पिता जैकी श्रॉफ बप्पी लाहिड़ी के नाम पर रखे गए मार्ग के नामकरण समारोह में पहुंचे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी मौजूद थे. हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, जैकी और फडणवीस के बीच टाइगर पर हुए हमले को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई.

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी ‘हड़ताल’ पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब के करीब तीन लाख सरकारी कर्मचारी 21 और 22 अक्टूबर को दो दिन की सामूहिक आकस्मिक छुट्टी पर हैं. पुरानी पेंशन बहाली, बकाया डीए और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर इस हड़ताल से राज्यभर में सरकारी कामकाज और बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.
 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment