Home Morning News (खास खबरें)Mahendragarh-narnaul News:विवाह के बंधन में आज बंधेंगे 500 जोड़े, दुकानों पर सुबह से रही भीड़ – Shops See Crowds Since Morning

Mahendragarh-narnaul News:विवाह के बंधन में आज बंधेंगे 500 जोड़े, दुकानों पर सुबह से रही भीड़ – Shops See Crowds Since Morning

by BollywoodNewsAndMovie


shops see crowds since morning

फोटो नंबर-22देवउठनी एकादशी को लेकर एक दुकान पर शेरवानी पसंद करते लोग। संवाद

नारनौल। देवउठनी एकादशी के साथ ही जिले में शुक्रवार से विवाह समारोहों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। देवउठनी एकादशी के स्वयं सिद्ध मुहूर्त को लेकर जिले में करीब 500 शादी से ज्यादा की संभावना है। इसे लेकर शहरों से लेकर गांवों तक विवाह समारोहों की तैयारियां जोरों पर हैं। मैरिज पैलेस और धर्मशालाएं सजकर तैयार हैं तो दूसरी ओर बाजारों में भी खरीदारी के लिए वीरवार को लोगों की भीड़ रही। विवाह सीजन को लेकर व्यापारियों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिली।


बाजार में सबसे अधिक भीड़ रेडीमेड दुकानों पर रही। इन दुकानों पर अन्य कपड़ों सहित शेरवानी व कोट-पैंट की अच्छी बिक्री हुई। दुकानों पर शेरवानी पांच हजार से पचास हजार रुपये तक की बिक्री के लिए लाई गई।

इसके अलावा किराए पर 2100 से 7100 रुपये तक शेरवानी किराए भी दी गई। इसी तरह कोट-पैंट भी दो हजार से बीस हजार रुपये तक के दुकानों पर बिक्री किए गए।

देवउठनी एकादशी के स्वयं सिद्ध मुहूर्त को लेकर आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि विद्वद् ब्राह्मण परिषद में उनके साथ करीब एक पंडित जुड़े हैं और सभी के पास फेरों की बुकिंग है।



Source link

You may also like

Leave a Comment