Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (20 नवम्बर 2026) की खबरों में PM मोदी ने पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का किया उद्घाटन; PAK PM शहबाज ने लश्कर कमांडर लतीफ भट को बताया ‘शहीद’; ‘विवाह व्यक्ति की निजी पसंद’, SC ने करीबी रिश्तेदारों में शादी पर जतायी चिंता; पाकिस्तानी मंत्री को भारत बुलाने पर कांग्रेस ने किया सरकार पर हमला प्रमुख रहा.

1. PM मोदी ने पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने सभ्यताओं के बीच संवाद, सांस्कृतिक सहयोग और लोगों के आपसी जुड़ाव को वैश्विक शांति एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण आधार बताया.
2. PAK PM शहबाज ने लश्कर कमांडर लतीफ भट को बताया ‘शहीद’

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर मोहम्मद लतीफ अहमद भट की मौत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया है. शरीफ ने भट को ‘शहीद’ करार देते हुए उसे श्रद्धांजलि दी. उनके इस बयान ने एक बार फिर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के रुख पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

3. ‘विवाह व्यक्ति की निजी पसंद’, SC ने करीबी रिश्तेदारों में शादी पर जतायी चिंता
करीबी रिश्तेदारों (रक्त संबंधियों) के बीच शादी से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित आनुवंशिक और चिकित्सीय जोखिमों पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. कोर्ट ने जागरूकता बढ़ाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा. साथ ही स्पष्ट किया कि इस पर कानून बनाना या रोक लगाना विधायिका/संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है. कोर्ट ने आनुवंशिक बीमारियों के खतरे पर चिंता जताई.
4. पाकिस्तानी मंत्री को भारत बुलाने पर कांग्रेस ने किया सरकार पर हमला
पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक की भारत यात्रा की चर्चाएं हैं. SCO यानी शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के लिए भारत की तरफ से ही पाकिस्तान को न्योता दिया गया था. मुसादिक मलिक के भारत दौरे को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विदेश मंत्रालय ने अपना पक्ष साफ कर दिया है. कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का पहला भारत दौरा: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा को लेकर अहम बदलाव हुआ है, जिसमें अब वह 22 और 23 नवंबर को महज 25 घंटे भारत में रहेंगे. इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी. भारत यात्रा के दौरान बालेन्द्र शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे. इस दौरे से भारत-नेपाल रिश्तों को नई रफ्तार मिलने की संभावना है.
ईरान पर नए हमले का फैसला न्यू ईयर के बाद लेंगे ट्रम्प: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम, डर्टी बम और जैविक हथियारों को लेकर भी चिंता जताई है. इसके वावजूद ट्रंप ने ईरान पर नए सैन्य हमले का फैसला जनवरी 2027 तक टालने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि अभी जल्दबाजी नहीं है. ईरान पर परमाणु और गंदे बम बनाने का आरोप भी लगाया. चीन से अमेरिका लौटते समय पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने ये सब बातें कहा.
चंदेल में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 15 पहुंची: मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा सामने आया है. इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जबकि 181 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह मामला मेथेनॉल पॉइजनिंग (Methanol Poisoning) से जुड़ा है। घटना के बाद राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
