Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : काजी ने सलमान के गाने तेरे नाम की उतारी नकल, अरिशफा ने इम्युनिटी टास्क में लव गिल को हराया

Bigg Boss 20 : काजी ने सलमान के गाने तेरे नाम की उतारी नकल, अरिशफा ने इम्युनिटी टास्क में लव गिल को हराया

by BollywoodNewsAndMovie


Lagatar Desk : बिग बॉस 20 जैसे-जैसे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. वैसे-वैसे घरवालों के बीच विवाद और टकराव बढ़ते जा रहे हैं. हालिया एपिसोड में काजी तौकीर ने घरवालों को खुब हसाया. काजी तौकीर ने सलमान खान के गाने तेरे नाम पर मजेदार नकल उतारी.

 

काजी ने घरवालों को खुब हसाय 

काजी तौकीर ने शो के होस्ट सलमान खान की मजेदार नकल उतारकर घर वालों का खूब मनोरंजन किया. उन्होंने तेरे नाम फिल्म से सलमान के मशहूर लुक को फिर से पेश किया, जिसमें उनका सिग्नेचर बीच से बालों की मांग वाला हेयरस्टाइल भी शामिल था. अपनी परफॉरमेंस को और मजेदार बनाते हुए, काज़ी ने साथी प्रतियोगी लव गिल के लिए ‘क्यों किसी को वफा के बदले…‘ गाना भी गाया.

 

कैप्टन उदिति का ‘तथास्तु‘ ट्विस्ट

बिग बॉस ने घर की कैप्टन उदिति सिंह को इम्युनिटी देने की खास शक्ति दी और उनसे सबसे पसंदीदा और नापसंदीदा सदस्य का नाम पूछा. उदिति ने अरिश्फा खान को अपना पसंदीदा और लव गिल को सबसे नापसंदीदा कंटेस्टेंट चुना, जिसके बाद दोनों की टीमों के बीच मुकाबला हुआ.

 

 

पहला राउंड और टाई-ब्रेकर

दोनों टीमों (अरिशफा और लव) के बीच पहला राउंड 8-8 नोट्स के साथ बराबरी पर रहा.टाई-ब्रेकर में अरिशफा की टीम (आम्रपाली और काजी) ने 11 नोट्स लगाकर लव की टीम (कनिका और लव, 7 नोट्स) को हराया और बढ़त हासिल की.

 

दूसरा राउंड और हाथापाई

इस राउंड में लव की तरफ से कनिका-गुल्लू और अरिशफा की तरफ से युंग-स्काउट ने हिस्सा लिया.टास्क के दौरान स्काउट और गुल्लू के बीच हाथापाई होने से माहौल बिगड़ गया. अंत में, बोर्ड पर एक स्टिकी नोट बचे रहने के कारण संचालक उदिति ने अरिशफा को इम्युनिटी टास्क का विजेता घोषित किया.

 

टास्क के बाद के विवाद

लव ने उदिति पर पक्षपात का आरोप लगाया. उदिति ने अरिशफा के प्रति अपने समर्थन को स्वीकार किया, लेकिन यह भी साफ किया कि उन्होंने फैसला निष्पक्ष होकर लिया. साथ ही, उन्होंने स्काउट को चेतावनी दी कि अगर वह अरिशफा की टीम में न होता, तो वे उसे डिस्क्वालीफाई कर देतीं.

 



Source link

You may also like

Leave a Comment